मऊ

BIG NEWS मऊ में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार की हालत चिंताजनक बीएचयू भेजे गए

मऊ के रानीपुर थानाक्षेत्र के ब्राह्मणपुरा मठिया गांव में हुई घटना।

मऊSep 21, 2019 / 02:05 pm

रफतउद्दीन फरीद

संघर्ष

मऊ. यूपी के सोनभद्र के बाद मऊ जिले में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं। चार लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खूनी संघर्ष में हत्या के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है और आरोपियों की पकड़ में लगातार दबिश दी जा रही है। संघर्ष में पति-पत्नी सहित तीन की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों की हालत चिन्ताजनक होने पर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया है।
घटना मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा मठिया गांव निवासी देवकी व टुनटुन चौहान के बीच पुराने घर को लेकर विवाद चल था। इसी विवाद को लेकर टुनटुन के पक्ष ने बीती रात दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घर में घुसकर मौत का तांडव खेलना शुरु कर दिया। इसमें एक पक्ष के 45 वर्षीय शिवचन और उनकी पत्नी 40 वर्षीय को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। वही घर में घुसा हमलावर टुनटुन चौहान भी मारा गया। इसके साथ ही देवकी चौहान, राजा, रुपेश व गोलू गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी में बीएचयू के लिये रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
By Correspondence
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.