script

सामान लाने से मना करने पर ऑटो चालक और युवक में विवाद, चलें ईंट-पत्थर

locationमऊPublished: Oct 24, 2019 10:48:23 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

देखते-देखते विवाद इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों में शीशे- बोतल और ईंट-पत्थर चलने लगें

mau dispute

mau dispute

मऊ. यूपी के मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के धरौली गांव में स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास ऑटो चालक द्वारा सामान न लाने पर कुछ युवकों ने उससे विवाद कर लिया। देखते-देखते विवाद इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों में शीशे- बोतल और ईंट-पत्थर चलने लगें। विवाद देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अभिनव कन्नौजिया, कोतवाल परमानन्द मिश्रा ने आक्रोशित दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

बता दें कि दीपावली को लेकर घोसी के धरौली में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान उस रास्ते एक ऑटो गुजर रही थी। तैयारी के दौरान कुछ युवकों ने ऑटो चालक से बांस-बल्ली लाने की बात कही। जिसके बाद ऑटो चालक उनका काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद सभी युवक मिलकर ऑटो चालक की पिटाई कर दिए। इतना ही इस पर ऑटो चालक ने फोन कर अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों समुदाय के कुछ लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों समुदाय के कुछ लोगों मे विवाद हो गया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर शीशे की बोतल के साथ ईंट चलने लगे। कुछ ईंट, शीशे मंदिर में भी गए। दोनो पक्ष में 20 मिनट तक बवाल हुआ। पूजा पक्ष के युवकों ने बताया कि पास स्थित दूसरे समुदाय के दुकान से शीशे की बोतल फीकी गयी। जिसके चलते सुपाली देवी, धर्मानन्द, देवानन्द, रोशन एसडी को चोट आई।

सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल परमानन्द मिश्रा, सीओ अभिनव कन्नौजिया ने पुलिस के साथ आक्रोशित पूजा पक्ष के लोगो को समझाबुझा कर शांत किया। दूसरा पक्ष पुलिस को आता देखकर खिसक लिया। बाद में एसओ कोपागंज विनय सिंह, एसएचओ डीके श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था में लगे रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो