
जैसे जैसे दिसंबर का महीना नजदीक आता जा रहा,उत्तर प्रदेश में पारा लुढ़कता ही जा रहा। इसी बीच मौसम को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा।
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे इस चक्रवात की वजह से जहां पूर्वी तट के प्रदेश प्रभावित रहेंगे वहीं उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ’फेंगल ’ तूफान की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर जहां बारिश हो सकती है,वहीं पुरवा हवाओं के चलने से कोहरे की मार भी देखने को मिलेगी।
बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
मऊ जिले समेत आजमगढ़ मंडल में भी फेंगल का असर देखने को मिलेगा।
बात की जाए आज के मौसम की तो मऊ जिले में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं आज एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 326 रहेगा जो बेहद खराब है।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम रबी की फसलों के लिए काफी अच्छा है। तापमान कम होने से गेंहू,मटर,चना और सरसों इत्यादि की फसलें अच्छी होने की उम्मीद हैं। किसानों को चाहिए कि वो खेतों में नमी बना कर रखें।
संबंधित विषय:
Published on:
29 Nov 2024 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
