
MP Weather Update
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही। तापमान कम होने से लोग ठंड में राहत नहीं महसूस कर पा रहे थे,परंतु अब धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आज पहला दिन है जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरे को ले कर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह से ही अच्छी धूप खिलेगी और अगले तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
22 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा। जिससे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से बारिश हो सकती है और ठंड में इजाफा हो सकता है। बात की जाए पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज के मौसम की तो यहां पर अब मौसम साफ रहेगा,अच्छी धूप खिली रहेगी। इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। धूप खिलने से ठंड में थोड़ी सी राहत मिलेगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Jan 2025 12:28 pm
Published on:
20 Jan 2025 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
