
फाइल फोटो- एएनआई
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। 40 जिलों में हो रही बारिश से ठंड में और ज्यादा इजाफा हुआ है। कुछ जिलों में ओले पड़ने की भी संभावना है।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज रफ्तार हवा से मौसम में काफी ठंड रहेगी। वहीं आसमान में मध्यम से लेकर घने बादल छाए रहेंगे। विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से मौसम काफी ठंडा रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मऊ ,आजमगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे। बारिश की संभावना से किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। गेंहू,चना इत्यादि के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी।
बात की जाए मऊ जिले में आज के मौसम की तो आज दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
संबंधित विषय:
Updated on:
06 Jul 2025 02:46 pm
Published on:
28 Dec 2024 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
