scriptबुनकर महिला की लूम में फंसकर हुई मौत | woman Weaver killed in a loom at mau | Patrika News

बुनकर महिला की लूम में फंसकर हुई मौत

locationमऊPublished: Nov 10, 2018 09:40:28 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

परिजन ससुराल वालों पर लगा रहे हैं हत्या का आरोप

crime case

बुनकर महिला की लूम में फंसकर हुई मौत

मऊ. जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा मोहल्ले में एक महिला लूम में फंस कर मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जबकि महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की शादी 08 साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गले में रस्सी डालकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। मायके पक्ष का कहना हैं कि उनकी बेटी को दामाद द्वारा आय़े दिन मारा-पीटा जाता रहा था। जिसकी कहानी उनकी बेटी बताती रहती थी। लेकिन अब उसके पति ने उसे जान से मार दिया है।
मामले में ससुराल के लोगों का कहना है कि सब लोग सुबह उठने के बाद अपने अपने काम में व्यस्त थे। लेकिन मृतका को जब उसके पति लूम वाले कमरें में देखने गये तो वह जमीन पर पङी मिली। इससे यह जाहिर हो रहा हैं कि जब वह लूम चलाने गयी तो उसकी चपेट में आ गयी औऱ उसकी मौंत हो गयी। फिलहाल मौंके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही में जुट गयी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो