scriptBreaking: मेरठ में पुलिस सहायता केंद्र के सामने दो बदमाशों ने महिला को गोली मारी, देखें वीडियो | 2 badmash shot women in Meerut | Patrika News

Breaking: मेरठ में पुलिस सहायता केंद्र के सामने दो बदमाशों ने महिला को गोली मारी, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Jul 23, 2019 05:00:11 pm

Submitted by:

sanjay sharma

खास बातें

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
गंभीर हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया
आॅटो रिक्शा में बैठकर जा रही थी महिला

meerut

Breaking: मेरठ में पुलिस सहायता केंद्र के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को गोली मारी, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने सरेआम महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला ऑटो से गिर गर्इ। गोली चलती देख ऑटो चालक ऑटो वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को गोली मारने का कारण पता नहीं चल सका। खबर लिखे जाने तक महिला का नाम और पता भी नहीं चल सका था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की छानबीन शुरू कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज एक महिला लालकुर्ती में पुलिस सहायता केंद्र के सामने से ऑटो में बैठकर गुजर रही थी। इस दौरान महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस सहायता केंद्र के सामने महिला को मारी गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों को गोली चलाते देख किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। ऑटो चालक भी ऑटो छोड़कर भाग गया। महिला गोली लगने के बाद वही गिर गर्इ। बेख़ौफ़ बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। बदमाश कौन थे और उन्होंने महिला को गोली क्यों मारी इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो ने घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंचे आैर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो