लिसाड़ी रोड पर हुए एक हादसे से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लिसाडी रोड पर अंजुम पैलेस के समीप ही तेजाब की केन फटने से लगभग 15 लोग झुलस गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों केा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़े :
किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेचने की फिराक में था प्रेमी, दिल्ली में दबोचा आरोपी जानकारी के अनुसार ब्रहमपुरी थाना के अंजुम पैलेस के समीप ई रिक्शा में रखकर तेजाब की कैन ले जाई जा रही थी। तेजाब की केन सड़क पर गिरने से धमाके के साथ फट गई। कैन फटने से उसमें भरे तेजाब के छीटे आसपास से गुजर रहे लोगों पर पड़ गए जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को मेडिकल ले जाया गया है। वहीं तेजाब की केन लेकर जा रहा चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ई—रिक्शा को थाने में लाकर खड़ा कर लिया गया है।