script

आवाज देकर रात में आशिक को घर से बुलाया और फिर किया ये काम, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Oct 18, 2019 12:39:23 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी की घटना- स्कूटी सवार दो युवकों ने मारी गोली- गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

meerut_1.jpg
मेरठ. थाना ब्रह्मपुरी के तारापुरी में एक युवक कुछ देर पहले ही अपने घर पर आकर बैठा था। इसी दौरान बाहर किसी ने आवाज देकर उसे पुकारा। आवाज सुनकर जैसे ही युवक घर से बाहर निकला तो उससे नाम पूछकर गोली मार दी गई। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें

मेहंदी लगे हाथों से महिला ने दरोगा को जड़ा जोरदार थप्पड़, देखें वीडियो

दरअसल, यह घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी की है। जहां का रहने वाला आशिक पुत्र मोहसिन गुरुग्राम में टेलरिंग का काम करता है। दो-तीन दिन पहले ही वह एक शादी में शामिल होने के लिए मेरठ में आया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे दो युवक स्कूटी पर उसके घर पहुंचे और आवाज लगाई। वह बाहर निकला तो उन्होंने उससे नाम पूछा। उसके नाम बताते हुए एक युवक ने तमंचे से उसके घुटने में गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी आेर आता देख हमलावर फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं आशिक के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। गोली मारने के बाद जब वे लोग भागे तो एक के चेहरे से कपड़ा हट गया था। उसे उन्होंने पहचान लिया है, वह उनका रिश्तेदार ही है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले रिश्तेदारी में विवाद हो गया था। उसी रंजिश में आशिक को गोली मारी गई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर युवकों का कुछ लोगों ने पीछा भी किया था, लेकिन वे हाथ नहीं आए। ब्रह्मपुरी एसओ रघुुराज सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी नामजद तहरीर नहीं दी है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो