scriptAAP workers protest in Meerut, burn effigy of ED, accuse PM Modi | मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप | Patrika News

मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

locationमेरठPublished: Nov 02, 2023 08:01:19 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी का नोटिस दिए जाने से आप कार्यकर्ताओं में रोष है। मेरठ में आज जिला मुख्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए प्रवर्तन निदेशालय का पुतला फूंका।

Aam Aadmi Party Meerut
मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी का पुतला, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
Meerut News: आज आम आदमी पार्टी ने मेरठ जिला मुख्यालय पर ईडी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक केस लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनको जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की नोटिस अरविंद केजरीवाल के काम को रोकने की साजिश है। अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मॉडल आफ गवर्नेंस से घबराए हुए हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.