scriptबेटी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मां से दुष्कर्म करने वाला दरोगा केस दर्ज होते ही ड्यूटी छोड़ फरार | accused of rape daroga absconded from duty in meerut | Patrika News

बेटी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मां से दुष्कर्म करने वाला दरोगा केस दर्ज होते ही ड्यूटी छोड़ फरार

locationमेरठPublished: Oct 17, 2021 11:43:57 am

Submitted by:

lokesh verma

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्ती दिखाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही ड्यूटी छोड़कर फरार हुआ आरोपी दरोगा। एसएसपी ने कठोर कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।

meerut.jpg
मेरठ. दुष्कर्म के आरोपी आशिक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोपी दरोगा हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात था, लेकिन अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वह ड्यूटी से फरार हो गया। इतना ही नहीं दरोगा ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। ड्यूटी छोड़कर फरार होने वाले दरोगा को थाने की जीडी में गैरहाजिर कर दिया है। एसएसपी ने कठोर कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। अब देखना ये है कि पुलिस अपने ही महकमे के दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करती है या नहीं।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता के मुताबिक करीब तीन साल पहले उसकी महिला मित्र की स्कूटी चोरी हो गई थी। वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी चोरी की रिपोर्ट लिखवाने चौकी पर गई थी। इसी बीच दारोगा को विवाहिता पसंद आ गई। इसके बाद पड़ताल के नाम पर विवाहिता को अकेला पाकर दरोगा जबरन उसके घर में घुस गया और विवाहिता की बेटी के सिर पर पिस्टल रख दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। आरोपित बीते काफी समय से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से शारीरिक संबंध बना रहा था। 6 दिसंबर 2020 को भी दरोगा जबरदस्ती हस्तिनापुर के जंगल में ले गया और गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- काम देने से पहले पूछी जाती थी वर्जिनिटी, महिमा चौधरी ने खोला फिल्मी दुनिया का गंदा राज़

पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान

पीड़िता का कहना है कि दस दिन पहले विवाहिता ने दारोगा के साथ जाने से मना कर दिया था। इस पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए। उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। एसपी देहात केशव कुमार से जांच कराने के बाद एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ए दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए हैं। उसने अपने बयानों में एफआईआर को दोहराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो