scriptMeerut: ADG बोले- बवाल के पीछे बड़ी साजिश की आशंका, 250 उपद्रवी गिरफ्तार- देखें Video | ADG Zone Prashant Kumar Statement Over Meerut Violence | Patrika News

Meerut: ADG बोले- बवाल के पीछे बड़ी साजिश की आशंका, 250 उपद्रवी गिरफ्तार- देखें Video

locationमेरठPublished: Dec 21, 2019 01:14:30 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

West Uttar Pradesh के कई जिलों में हुई है हिंसा
Meerut में चार लोगों की हुई मौत
ADG Zone ने कहा- ज्‍यादातर लोग बाहरी थे

vlcsnap-2019-12-21-13h05m31s711.png
मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के विरोध में शुक्रवार को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) के कई जिलों में हिंसा हुई। इसमें मेरठ (Meerut), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), संभल (Sambhal), बिजनौर (Bijnor), गाजियाबाद (Ghaziabad) और बुलंदशहर (Bulandshahr) समेत कई जिलों में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। इसमें मेरठ में चार लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को खुद एडीजी जोन प्रशांत कुमार सड़क पर उतरे और सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें

Rampur में आज उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

गढ़ रोड पर फ्लैग मार्च निकाला

शनिवार को एडीजी जोन (ADG Zone) प्रशांत कुमार ने गढ़ रोड़ पर फ्लैग मार्च निकाला। उन्‍होंने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में हिंसा के बाद 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ज्‍यादातर लोग बाहरी थे। इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि मेरठ में हिंसा में चार लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को पहले तो सब शांत चल रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे बवाल हुआ। शाम को स्थिति नियंत्रण में कर ली गई। अब सब सही है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो