scriptPitbull dog : लखनऊ के बाद मेरठ में पिटबुल कुत्ते ने किशोर को काटकर किया घायल, हालात बिगड़ने पर दिल्ली रेफर | After Lucknow Pitbull dog bitten and injured a teenager in Meerut | Patrika News

Pitbull dog : लखनऊ के बाद मेरठ में पिटबुल कुत्ते ने किशोर को काटकर किया घायल, हालात बिगड़ने पर दिल्ली रेफर

locationमेरठPublished: Aug 07, 2022 09:54:52 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Pitbull dog लखनऊ में पिटबुल कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन केा जान से मार डालने के बाद अब मेरठ में भी पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने एक किशोर को काटकर बुरी तरह से घायल का दिया। पिटबुल के जबडे़ से किशोर को छुड़वाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहा तक कि प्लास से उसका मुंह खोला गया जब जाकर पिटबुल ने किशोर को छोड़ा।

Pitbull dog : लखनऊ के बाद मेरठ में पिटबुल कुत्ते ने किशोर को काटकर किया घायल, हालात बिगड़ने पर दिल्ली रेफर

Pitbull dog : लखनऊ के बाद मेरठ में पिटबुल कुत्ते ने किशोर को काटकर किया घायल, हालात बिगड़ने पर दिल्ली रेफर

Pitbull dog लखनऊ में पिटबुल कुत्ते द्वारा मालकिन को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद अब मेरठ में पिटबुल कुत्ते ने एक किशोर पर हमला कर उसको बुरी तरह से जख्मी कर डाला। घटना मेरठ के मवाना कस्बे की है। पुलिस चौकी के पास स्थित दुकान के मालिक ने पिटबुल कुत्ते को पाला हुआ है। इस पिटबुल कुत्ते ने एक किशोर को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। किशोर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर किशोर को दिल्ली रेफर कर दिया।
मोहल्ला मुन्नालाल स्थित पुलिस चौकी के पास सौरभ का मकान और दुकानें हैं। सौरभ ने पिटबुल कुत्ता पाला हुआ है। दानिश बाइक मिस्त्री है उसकी दुकान भी यहीं पर है। दानिश के पास 14 साल का किशोर सालिम काम सीखता है। शाम कुत्ता मकान के गेट पर बंधा था। सालिम भी वहीं पर था। जैसे ही वह वहां से निकला पिटबुल कुत्ते ने उसे दबोच लिया। पिटबुल ने किशोर सालिम के चेहरे व गले के साथ हाथ में काटा लिया। पिटबुल ने किशोर को कई जगह से काटकर उसको लहूलुहान कर दिया। इस बीच पिटबुल कुत्ते के जबड़े से किशोर सालिम को छुड़ाने के लिए प्लास से उसका मुंह खोला गया। इसके बाद उसने किशेार को छोड़ा। किशोर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें

खेल की प्रेक्टिस के लिए पैसा बचाने को गुरुद्वारे में लंगर खाकर पेट भरती थी प्रियंका गोस्वामी, आज जीत लिया भारत के लिए पदक

गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने किशोर को समय पर बचा लिया। वरना पिटबुल किशोर को मौत के घाट उतार देता। किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद कुत्ते ने अपने मालिक के बेटे सौरभ को काटकर घायल कर दिया। वह कुत्ते को पकड़कर घर ले जा रहा था। सौरभ की क्या स्थिति है इस बारे में पता नहीं चल सका है। कुत्ता मालिक मकान बंद कर सपरिवार फरार हो गया है। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम अखिलेश यादव को जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर पर ही होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो