scriptToday Weather Update : शीत लहर के बाद अब कोहरे की दस्तक, शिमला से ठंडे एनसीआर का बारिश बदलेगी मिजाज | After the cold wave, there will be fog in the cold NCR from Shimla | Patrika News

Today Weather Update : शीत लहर के बाद अब कोहरे की दस्तक, शिमला से ठंडे एनसीआर का बारिश बदलेगी मिजाज

locationमेरठPublished: Dec 23, 2021 11:11:44 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Today Weather Update : दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर का तापमान गत दिनों 3 से 4 डिग्री के बीच रहा। जो कि शिमला और नैनीताल से कम है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4 और नैनीताल का न्यूनतम तापमान 4.5 रिकार्ड किया गया। जो कि एनसीआर से अधिक था। यानी इन दोनों पहाड़ी शहरों से अधिक ठंडा रहा एनसीआर(NCR)। शीतलहर के बाद अब कोहरे (FOG) की दस्तक शुरू हो गई है।

Today Weather Update : शीत लहर के बाद अब कोहरे की दस्तक, शिमला से ठंडे एनसीआर का बारिश बदलेगी मिजाज

Today Weather Update : शीत लहर के बाद अब कोहरे की दस्तक, शिमला से ठंडे एनसीआर का बारिश बदलेगी मिजाज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. Today weather update : शिमला और नैनीताल से सर्द एनसीआर में बारिश से मौसम का मिजाज बदलेगा। एनसीआर के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के सक्रिय होने से हवा की गति और इसकी दिशा पर असर पड़ा है। जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आज मेरठ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में वृद्धि देखने को मिली।
बता दे कि गत बुधवार तक एनसीआर और पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 3—4 डिग्री के बीच बना हुआ था। जो कि किसी पहाड़ी जिलों से कम ही कहा जा सकता है। गत मंगलवार और बुधवार को शिमला और नैनीताल जैसे पहाड़ी शहरों का तापमान एनसीआर और पश्चिमी उप्र के जिलों से अधिक रहा। मौसम विभाग ने क्रिसमस की देर रात या फिर 26 दिसंबर को बारिश की संभावना व्यक्त की है।
यह भी पढ़े: बस छूने वाला है मेंथा ऑयल 1000 रुपए का रेट, जानें-आज का Mint Oil Price

आज गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। मेरठ की सड़कों पर आज कोहरा दिखाई दिया। हालांकि कोहरा इतना घना नहीं था। लेकिन सड़कों पर इसका असर पूरी तरह से दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सेहत का भी ध्‍यान रखने की सलाह दी है।
गत मंगलवार की रात पारा कम हो रहे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बीती रात से ब्रेक लग गया है। लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास बना रहा है। बता दे कि प्रदेश में मुजफ्फरनगर मौसम विभाग के अनुसार सबसे ठंडा जिला रहा। आज गुरुवार को दिन में धूप की तीव्रता ठीक रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक जा सकता है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान मुजफ्फरनगर 22.3, बिजनौर में 24.2 और लखनऊ में 24.5 डिग्री रहा। दिल्ली में 22.3 डिग्री रहा। शाम होने के बाद ठंड ने फिर से पांव पसार लिए।
कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान कृषि मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी भागों में गर्म और नम हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका है। आने वाले 26 दिसंबर को बारिश का अनुमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो