यह भी पढ़ेंः
पहले फेसबुक पर छात्रा से दोस्ती, फिर अपने शहर बुलाकर घर और होटल में किया दुष्कर्म मानसून की वापसी में देरी यूपी (UP) में इस बार मौसम में परिवर्तन देखा गया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अक्टूबर में यूपी में बारिश हुई हो। इस बार मानसून (Monsoon) की वापसी मेंं देरी होने और प्रदूषण स्तर की बढ़ी स्थिति के कारण मौसम सिस्टम (Weather System) में परिवर्तन हुआ है। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली (Delhi), एनसीआर (NCR) समेत उत्तर भारत में रात के तापमान में कमी आ रही है। 12 दिन बाद इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ेंः
बिजली चोरी करने वालों पर योगी सरकार का चला चाबुक, 5 घंटे में हुई यह बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 17 डिग्री पहुंचेगा तापमान मेरठ के मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अगले 15 दिन में ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। यह स्थिति 21 अक्टूबर की रात को रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना नहीं देखी जा रही। नौ व दस अक्टूबर को आसमान में बादल रहने की संभावना है, जबकि यही स्थिति 20 व 21 अक्टूबर को भी देखने में आ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 15 सितंबर तक मानसून लौट जाना चाहिए था। ऐसा नहीं होने से मौसम सिस्टम पर फर्क पड़ा है। इसलिए मौसम में अनिश्चितता देखी जा रही है। दशहरे के बाद से सुबह और रात को ठंड बढ़ेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..