scriptबर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोगों की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी, देखें वीडियो | Ammonia gas leak in ice factory worsens condition many people | Patrika News

बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोगों की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Feb 23, 2020 11:44:54 am

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में फैक्ट्री में चल रही थी मरम्मत
सिलेंडर की नोजिल टूटने के बाद अमोनिया का रिसाव
गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से हुआ फरार

 

meerut
मेरठ। बर्फ फैक्ट्री (Ice Factory) में शनिवार की देर शाम अमोनिया गैस (Ammonia Gas) का रिसाव (Leakage) होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आसपास के लोग घरों में कैद हो गए। गैस का रिसाव होने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे दमकल (Fire Brigade) कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव को बंद किया। अमोनिया गैस का रिसाव होते ही फैक्ट्री मालिक मौके से भाग निकला।
यह भी पढ़ेंः बुजुर्ग की हत्या और लूट के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सपा नेता को जमकर पीटा

परतापुर थाना क्षेत्र के डिमौली गांव निवासी हरपाल सैनी की दिल्ली रोड स्थित थाने के पास सैनी पाइप के नाम से दुकान है। दुकान के समीप ही उनका बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री में मरम्मत का काम चल रहा था। देर शाम काम करते हुए मजदूर से फैक्ट्री में अमोनिया गैस के सिलेंडर का नोजिल टूट गया। नोजिल टूटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों को उल्टी, सिर चकराने और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ेंः मार्च में लगातार सात दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपने खास काम, नहीं तो झेलेंगे दिक्कतें

सूचना पर परतापुर से फायर ब्रिगेड पहुुंची और पानी की बौछार से गैस का प्रभाव कम किया। बड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर से रिसाव को रोका। इस दौरान हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परतापुर थाना प्रभारी आनंद मिश्र ने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने गैस रिसाव रोक दिया। फैक्ट्री मालिक हादसे के बाद भाग गया था। मामले की जांच की जा रही है। हरपाल सैनी की फैक्ट्री के बराबर में ही उनके बड़े भाई गुलाब सैनी का मकान है। उनकी बेटी की 26 फरवरी को शादी है। घर में मेहमान आए हैं। गैस रिसाव से मेहमानों की तबीयत भी खराब हो गई। गैस रिसाव की जद में आए लोगों को आसपास के लोग उठाकर गैस के प्रभाव से दूर ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो