Meerut News: 60 रुपए किलो तक बढ़े अरहर के भाव, जीरा हुआ 600 रुपए किलो, आज मंडी भाव अपडेट
मेरठPublished: Sep 13, 2023 11:48:10 am
Meerut News, inflation : टमाटर के दाम से लोगों को राहत मिली तो दाल की कीमतें अब बढ़ने लगी हैं। अरहर दाल का भाव 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि जीरा का भाव 600 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।


दालों की कीमत में तेजी, जीरा का दाम बढ़ा
Meerut News, inflation: महंगाई के तड़के से दाल का स्वाद बेस्वाद हो गया है। दाल की कीमतें आसमान पर हैंं। कुछ दिन पहले जहां टमाटर की कीमत 200 रुपए किलो थी वहीं अब दाल पर महंगाई की मार पड़ रही है। मसाले में जीरा के दाम बढ़ गए हैं। जीरा एक सप्ताह पहले तक 520 रुपए प्रति किलोग्राम था। जो कि अब 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। दाल और मसाले के दाम ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। हरी सब्जियों के दामों में भी तेजी आई है। इसी के साथ तेल, दाल चना, काला चना, मूंग दाल, अरहर दाल, मलका दाल, मसूर दाल के दाम 20 प्रतिशत तक बढे हैं। राजमा, उड़द और कावली चला के दाम दस प्रतिशत तक कम हुए हैं।