जानकारी के अनुसार थाना सरधना क्षेत्र गांव नवादा निवासी विपिन जम्मू में राजपूत बटालियन में तैनात है। गत शुक्रवार अल सुबह साथियों के साथ ऑपरेशन के दौरान जवान विपिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनको गंभीर अवस्था में साथी जवानों ने जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान राजस्थान निवासी तीन जवानों के शहीद होने की भी सूचना है। घायल जवान विपिन के चचेरे भाई विजेन ने बताया कि बटालियन से उसके पास फोन आया था। फोन पर जवान के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी गई। कुछ देर पहले साथी जवानों से फोन पर जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि विपिन की हालत स्थिर है।