scriptसैन्यकर्मी ने ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड | Armyman commits suicide by shooting himself with INSAS rifle | Patrika News

सैन्यकर्मी ने ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

locationमेरठPublished: Sep 08, 2021 03:38:19 pm

Submitted by:

lokesh verma

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैन्य इलाके में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला सैनिका शव, पुलिस बोली सिपाही ने अपने गले पर इंसास रख की आत्महत्या।

meerut.jpg
मेरठ. कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के फाजलपुर सैन्य इलाके में ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल निवासी सैनिक मनजीत का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सैन्यकर्मी का शव खून से लथपथ मिला और उसके पास इंसास राइफल और तीन खोखे पड़े हुए थे। माना जा रहा है कि सैनिक ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सैनिक का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सैनिक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं सेना के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने काे तैयार नहीं हैं।
दरअसल, कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में फाजलपुर के आर्मी इलाके में 26 वर्षीय सिपाही मनजीत ड्यूटी पर तैनात था, जो कि उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले के गांव पुरानसी का रहने वाला था। ड्यूटी के दौरान मनजीत का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सैन्य कर्मियों ने इसकी सूचना कंकरखेडा पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से इंसास बरामद हुई, जिसमें 17 गोलियां मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से इंसास की तीन गोली के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि सिपाही ने अपने गले पर इंसास रख गोली मारकर आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन कोर्ट में बोला वकार, इंस्पेक्टर और सिपाही ने उससे रिश्वत ली

पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अपने साथी अमित के साथ मंगलवार रात को ड्यूटी पर था। घटना किस समय हुई इसकी अमित को भी जानकारी नहीं है। पुलिस अमित से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। बताया गया है कि दोनों सिपाहियों की ड्यूटी 32 इंफेंट्री ब्रिगेडियर में थी। पुलिस ने इंसास अपने कब्जे में लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आर्मी अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी है। हालांकि अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो