मेरठ

फौजी के रिटायरमेंट से पहले उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ रची एेसी साजिश कि सुनने वाले भी रह गए सन्न

पुलिस आैर क्राइम ब्रांच की टीमों ने जांच में खुलासा किया

मेरठFeb 28, 2019 / 07:40 pm

sanjay sharma

फौजी के रिटायरमेंट से पहले उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ रची एेसी साजिश कि सुनने वाले भी रह गए सन्न

मेरठ। पत्नी को मोहल्ले में स्कूटी चलाना सिखा रहे फौजी को गोली मारने में पत्नी की साजिश ही सामने आ रही है। दो बदमाशों ने फौजी के सिर से सटाकर गोली मारी थी, जिसकी दिल्ली सैनिक अस्पताल में गंभीर स्थिति बनी हुर्इ है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाले कर्इ खुलासे सामने आए। मामला खुलते देख पत्नी ने भी जहर खा लिया, उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा देश जब आतंकी हमले को लेकर श्रद्धांजलि दे रहा है तो फौजी पति के खिलाफ पत्नी की साजिश के खुलासे के बाद हर कोर्इ सन्न है।
यह भी पढ़ेंः पुलिस वाले का बेटा अपने शौक पूरे करने के लिए करता था एेसा काम, साथी संग पकड़ा गया तो सब हुए हैरान

24 फरवरी की शाम की घटना

गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी 24 फरवरी की शाम अपनी पत्नी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी दो बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। गंभीर अवस्था में सुनील को दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील की हालत अभी भी गंभीर बनी हुर्इ है। उस समय पत्नी ने पुलिस को लूट के विरोध में पति को गोली मारना कहा था। इसके बाद पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गर्इ। पुलिस ने जब एक बदमाश तक पहुंच गर्इ तो उसने पुलिस के सामने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस जब फौजी की पत्नी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने जहर खा लिया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः मंडप में दूल्हे काे देखकर दुल्हन पक्ष ने कर दिया हंगामा आैर बारात को बना लिया बंधक, इसके बाद ये हुआ

31 मार्च को है फौजी का रिटायरमेंट

फौजी पर हमले की घटना की जांच पुलिस आैर क्राइम ब्रांच कर रही थी। इनकी संयुक्त जांच में लोगों को सन्न करने वाली बात सामने आयी। पुलिस का कहना है कि फौजी पर हमला करने वाले बदमाश लूट के इरादे से नहीं आए थे। पुलिस का दावा है कि फौजी की पत्नी के मुबारिक खेकड़ा बागपत के रोहित से प्रेम संबंध थे। वह भी गंगानगर में किराए के मकान में रह रहा था। फौजी सुनील चौधरी का 31 मार्च को रिटायरमेंट है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की है। दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। जांच में उसके मोबाइल में महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सामने आए हैं। फौजी पर जानलेवा हमले के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।
यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: महिला पुलिसकर्मियों ने खाए खुशी में लड्डू, युवाआें ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

रिटायरमेंट से पहले मारने का प्लान बनाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी का फौजी को मारकर उसकी पत्नी से शादी का प्लान था। रिटायरमेंट से पहले मारने में ज्यादा पैसा सरकार देगी, इसेे देखते हुए आरोपी ने दोस्त रोहित को जो दिल्ली की निजी कंपनी में काम करता है, उसे इस प्लान में शामिल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी गंगानगर में किराए पर रहता था, जहां उसकी मुलाकात फौजी की पत्नी से हो गर्इ। दोनों के लंबे समय से संबंध थे। इसकी भनक फौजी को नहीं थी। रिटायरमेंट से पहले फौजी को मारने की साजिश रची गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फौजी की पत्नी से शादी करना चाहता था। उसने पति की मौत के बाद ही शादी करने की बात कही थी।

Home / Meerut / फौजी के रिटायरमेंट से पहले उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ रची एेसी साजिश कि सुनने वाले भी रह गए सन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.