scriptBharat Bandh : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चक्का जाम, सुबह से ही धरने पर बैठे किसान संगठनों के कार्यकर्ता | bharat bandh farmers jam delhi-dehradun highway during bharat band | Patrika News

Bharat Bandh : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चक्का जाम, सुबह से ही धरने पर बैठे किसान संगठनों के कार्यकर्ता

locationमेरठPublished: Sep 27, 2021 09:33:07 am

Submitted by:

lokesh verma

Bharat Bandh : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 महीने से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान संगठनों का भारत बंद, कई हाईवे और राजमार्ग प्रभावित।

bharat-bandh.jpg
मेरठ. Bharat Bandh : संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के आह्वान पर 10 महीने से कृषि कानूनों (New Farm Laws) के विरोध में आंदोलनरत किसान संगठनों ने आज भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया है। सुबह से ही मुख्य राजमार्गों और हाइवे पर किसान संगठनों के लोग धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi-Dehradun Highway) पर 9 बजे से चक्का जाम कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का कब्जा हो गया है। वहीं, भारत बंद के दौरान जिले में 14 स्थानों पर सुबह से शाम चार बजे तक चक्का जाम रहेगा। किसान संगठनों की भारत बंद को लेकर समर्थन की मांग पर विभिन्न संगठन भी साथ आ गए हैं। इस समय हाईवे और अन्य राजमार्गों पर चक्का जाम शुरू हो चुका है।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हाईवे पर डेरा डाल दिया है। भारत बंद को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, जय किसान आंदोलन ने भारत बंद के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष भारती ने बताया कि भारत बंद ऐतिहासिक होगा। उनका संगठन गढ़ रोड स्थित भटीपुरा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया है। भाकियू पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, सेना के वाहन, बीमार व्यक्ति, स्कूल की गाड़ियां व आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
यह भी पढ़ें- Kisan Mahapanchayat : मंच से किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ फिर भरी हुंकार, उठाए किसानों के मुद्दे

इन स्थानों पर शुरू हुआ किसान संगठनों का चक्का जाम

– दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती, सिवाया टोल व परतापुर
– मेरठ-पौड़ी मार्ग पर बहसूमा, मवाना खुर्द व मसूरी
– मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी खुर्द
– मेरठ-करनाल हाईवे पर जंगेठी, रिठाली, दबथुवा व भूनी चौराहा
– मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ पुल
– किला-परीक्षितगढ़ से गढ़ की ओर जाने वाला तिराहा
– गढ़ रोड मार्ग पर भटीपुरा चौराहा
पुलिस ने संभाली कमान

भारत बंद के दौरान हाईवे पर चक्का जाम से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह पुलिस की पिकेट तैनात की गई है। कुछ स्थानों पर पीएसी भी लगाई गई है। सबसे अधिक फोर्स सिवाया टोल प्लाजा पर लगाई गई है। हाईवे के दोनों ओर किसान दरी बिछाकर धरना पर बैठ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो