script

भाकियू ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, यूपी के मंडल और जिला पदाधिकारी बदले, देखें पूरी लिस्ट

locationमेरठPublished: Oct 22, 2021 04:04:11 pm

Submitted by:

lokesh verma

भारतीय किसान यूनियन ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश में कई मंडल स्तर के पदाधिकारी और अधिकांश जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर और लखनऊ मंडल में भी पदाधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है।

bku.jpg
मेरठ. भारतीय किसान यूनियन ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश में कई मंडल स्तर के पदाधिकारी और अधिकांश जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर और लखनऊ मंडल में भी पदाधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने शुक्रवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बकायदा इसके लिए भाकियू के लैटर पैड पर नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। जिन 12 मंडलों में जिलाध्यक्षों और अन्य जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है वे निम्न हैं।
मेरठ मंडल में विरेंद्र सिंह को मंडल महासचिव हापुड़, बिजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, दिनेश खेड़ा को जिलाध्यक्ष हापुड़, अनित कसाना को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर बनाया है। वहीं, मुरादाबाद मंडल में कुलदीप सिंह को जिलाध्यक्ष बिजनौर, शंकर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष संभल, हसीब अहमद को जिलाध्यक्ष रामपुर, मनोज चौधरी को जिला अध्यक्ष मुरादाबाद बनाया गया। वहीं बरेली मंडल में सतविंद्र सिंह कहलो को उपाध्यक्ष तराई क्षेत्र पीलीभीत, गजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बरेली, मंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर, स्वराज सिंह को जिलाध्यक्ष पीलीभीत बनाया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंडल में अमनदीप सिंह को सचिव तराई क्षेत्र लखीमपुर खीरी, गुरमीत सिंह को जिलाध्यक्ष लखनऊ, दिलबाग सिंह को जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- रसोई में महंगाई के तड़के को सपा बनाएगी राजनैतिक मुद्दा, महिलाओं की नाराजगी को महिला सभा देगी धार

झांसी मंडल में उत्तम सिंह को मंडल अध्यक्ष झांसी, कमलेश लम्बरदार को जिलाध्यक्ष झांसी, रंजीत यादव को जिलाध्यक्ष ललीतपुर, दुजेंद्र को जिलाध्यक्ष जालौन बनाया गया है। चित्रकूट मंडल में बैजनाथ अवस्थी को मंडल अध्यक्ष बांदा, निरंजन राजपूत को जिलाध्यक्ष हमीरपुर, रामखिलवान शुक्ला को जिलाध्यक्ष महोबा, विनोद सिंह को जिलाध्यक्ष बांदा, रामसिंह पटेल को जिलाध्यक्ष चित्रकूट बनाया गया है। कानपुर मंडल में रमेश यादव को मंडल अध्यक्ष कानपुर, रवि प्रताप को जिलाध्यक्ष कानपुर नगर, विपिन तिवारी को जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, शमीम सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष कन्नौज, संजीव को जिलाध्यक्ष इटावा बनाया गया है।
जबकि बस्ती मंडल में सुभाष चौधरी को मंडल अध्यक्ष संतकबीरनगर, जनार्दन को जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर, प्रदीप पांडे को जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, जयराम चौधरी को जिलाध्यक्ष बस्ती, राघवेंद्र को जिलाध्यक्ष देवरिया बनाया गया है। देवीपाटन मंडल में विनोद कुमार शुक्ला को मंडल अध्यक्ष श्रावस्ती, रामस्वरूप वर्मा को जिलाध्यक्ष श्रावस्ती, तिलकराम वर्मा को जिलाध्यक्ष बलरामपुर, वंशराम वर्मा को जिलाध्यक्ष गोंडा बनाया गया है।
बनारस मंडल में सतीश चौहान को जिलाध्यक्ष चंदौली, लल्लन यादव को जिलाध्यक्ष गाजीपुर बनाया गया है। ऐसे ही प्रयागराज मंडल में सालिकराम यादव को मंडल अध्यक्ष प्रयागराज, अनुज सिंह को जिलाध्यक्ष प्रयागराज, राजकुमारक को जिलाध्यक्ष फतेहपुर, नरूल इस्लाम को जिलाध्यक्ष कौशांबी बनाया गया है। सहारनपुर मंडल में नवीन राठी को मंडल अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, धीरज को मंडल महासचिव मुजफ्फरनगर, विनय कुमार को जिलाध्यक्ष सहारनपुर, जिले सिंह को जिला महासचिव सहारनपुर, नारज पहलवान को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, सतेंद्र ठाकुर को जिला महासचिव मुजफ्फरनगर, कपिल सोम को युवा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर और कपिल खाटियान को जिलाध्यक्ष शामली बनाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो