scriptभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ओबीसी के लिए किया ये ऐलान, भाजपा को बताया तानाशाहों की सरकार, देखें वीडियाे | Bhim Army chief Chandrashekhar announcement for OBC | Patrika News

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ओबीसी के लिए किया ये ऐलान, भाजपा को बताया तानाशाहों की सरकार, देखें वीडियाे

locationमेरठPublished: Jan 20, 2019 06:19:40 pm

Submitted by:

sanjay sharma

सपा-बसपा गठबंधन पर कहा- भीम आर्मी रोढ़ा नहीं अटकाएगी
 

meerut

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ओबीसी के लिए किया ये ऐलान, भाजपा को बताया तानाशाहों की सरकार, देखें वीडियाे

मेरठ। मेरठ के गंगानगर में भीम आर्मी का कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने भी शिरकत की। इस दौरान भीम आमी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि वह भाजपा को रोकने के लिए सभी उन दलों के साथ है जो यह काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि वह ओबीसी के साथ हैं। जहां ओबीसी भाइयों का पसीना गिरेगा वहां भीम आर्मी अपना खून बहा देगी। लोकसभा चुनाव में बसपा और अन्य दलों के गठबंधन में भीम आर्मी रोढ़ा नहीं अटकाएगी। बल्कि गठबंधन से छूटे अन्य छोटे दलों को भी गठबंधन में शामिल करने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़ेंः भीम आर्मी प्रमुख ने दिया विवादित बयान- हमारे यहां शेर भी खूंटे से बंधते हैं, चमड़ा उतारने आैर जूता बनाने के साथ सिर पर मारना भी जानते हैं

इस बात के संकेत शनिवार को मेरठ पहुंचे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने दिए। दरअसल चंद्रशेखर शहर में आयोजित बहुजन समाज भाईचारा बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को तानाशाहों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी ओबीसी समाज के हित के लिए काम कर रही है। जहां ओबीसी का पसीना गिरेगा वहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता खून बहा देंगे। राजनीति में वोटर की महत्ता महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह वोटर को ही तय करना है कि अगले 5 साल वह पिटेंगे या पीटेंगे। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल भीम आर्मी का चुनाव में उतरने का कोई इरादा नहीं है। बहुजन समाज के उम्मीदवारों को भीम आर्मी पूरा समर्थन देगी।
यह भी पढ़ेंः दौरों पर मुख्यमंत्री के स्वागत आैर उपहार देने पर प्रतिबंध, सिर्फ एक फूल से करेंगे आगवानी, ये है नर्इ गाइडलाइन

बहरहाल चंद्रशेखर का यह बयान जहां बसपा गठबंधन के लिए राहत भरा हो सकता है। वहीं, भाजपा और सहयोगी दलों को भीम आर्मी के इस कदम से कुछ बेचैनी हो सकती है। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश और देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब भी विकल्प बचा है। जबकि भाजपा अपना विश्वास जनता से खो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो