scriptUP Assembly elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव,जान बचाकर भागे समर्थक | BJP candidate car on Stone pelting | Patrika News

UP Assembly elections 2022 : भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव,जान बचाकर भागे समर्थक

locationमेरठPublished: Jan 25, 2022 11:21:20 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Assembly elections 2022 मेरठ में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद प्रत्याशी ने वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ele.jpg
UP Assembly elections 2022 जिले की सिवाल खास विधानसभा सीट पर चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल के काफिले पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की। जिससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त होकर टूट गए और कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। आक्रोशित भीड़ ने कार को घेरकर जमकर हंगामा किया और रालोद के झंडे भाजपा प्रत्याशी और उनकी कार के आगे लहराए। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी और उसके समर्थकों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के छूर्र गांव का है। जहां भाजपा प्रत्याशी से लोगों की नाराजगी मुखर हो गई। गांव में चुनाव प्रचार के लिए जैसे ही भाजपा प्रत्याशी का काफिला पहुंचा ।तभी लोगों ने इकटठा होकर काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने गाड़ियों को घेरकर जमकर नारेबाजी की।
वहीं भाजपा प्रत्याशी और उसके समर्थकों की मानें तो सपा और आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने साजिशन लोगों को भड़काया । पत्थरबाजी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल अब कानूनी कार्रवाई का मन बना चुके हैं। जिसके बाद अब उपद्रवियों के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर भी दी जा रही है।
यह भी पढ़े : UP Assembly elections 2022: सपा MLC आशुतोष सिन्हा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस

इस पूरे प्रकरण पर जब भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ असमाजिक तत्वों ने ग्रामीणों को भड़काने का काम किया है। ग्रामीणों ने कोई पथराव नहीं किया। जो कि किया असमाजिक तत्वों ने किया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिहिंत कर लिया गया है। उनके खिलाफ वे जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो