BJP News: भारतीय जनता पार्टी ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। जारी सूची के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इसके तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, और सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में यूपी से मेरठ निवासी राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम शामिल है। इसके अलावा यूपी से विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीम नडडा में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं।