scriptदरोगा से मारपीट करने वाले पार्षद को जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताआें में अपनी ही सरकार के इस रवैये पर आक्रोश | bjp leader anger up government on daroga-parshad case in meerut | Patrika News
मेरठ

दरोगा से मारपीट करने वाले पार्षद को जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताआें में अपनी ही सरकार के इस रवैये पर आक्रोश

पुलिस पर एक तरफा कार्रवार्इ का आरोप लगाया, कर्इ स्थानीय नेता भाजपा पार्षद के पक्ष में आए

मेरठOct 25, 2018 / 11:19 am

sanjay sharma

meerut

दरोगा से मारपीट करने वाले पार्षद को जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताआें में अपनी सरकार के इस रवैये पर आक्रोश

मेरठ। 19 अक्टूबर की रात परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार कंकरखेड़ा में भाजपा पार्षद मुनीष चौधरी के खिर्वा रोड स्थित ब्लैक पेपर रेस्टोरेंट में गया था। उसके साथ एक महिला अधिवक्ता भी थी। वहां पार्षद का दारोगा व महिला से विवाद हो गया था। जिस पर दरोगा ने पिस्टल निकाल लिया था। इसके बाद भाजपा पार्षद ने दारोगा की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद पार्षद को लूट व हमले के मामले में जेल भेजा गया था।
यह भी पढ़ेंः दरोगा के साथ रेस्टाेरेंट में रही महिला अधिवक्ता ने अब नशे में किया ये कारनामा, हिरासत में लेने पर पुलिस के साथ की बदसलूकी

कार्यकर्ताओं में असंतोष

भाजपा पार्षद को जिस तरह से आरोपी बनाकर पुलिस ने जेल भेज दिया और दरोगा के अलावा महिला अधिवक्ता की रिपोर्ट दर्ज कर एकतरफा कार्रवाई की। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष और आक्रोश है। अपनी ही सरकार में भाजपा पार्षद की इतनी दुर्गति और एसएसपी का एक तरफा कार्रवाई के रवैये से कार्यकर्ता अपने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उंगली उठा रहे हैं। भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि एसएसपी की कार्यप्रणाली एक पक्षीय है। पुलिस को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए। जिस तरह से पुलिस ने पार्टी के पार्षद को जेल भेजा और उसकी थाने के हवालात में पिटाई की वह निंदनीय है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया।
यह भी पढ़ेंः दरोगा के पक्ष में उतरा यह राजनीतिक दल, कही ये बड़ी बात आैर साथ ही भाजपा को दी कड़ी चेतावनी

महानगर अध्यक्ष आए पार्षद के पक्ष में

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल मारपीट के आरोपी भाजपा पार्षद के पक्ष में आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पार्षद के साथ पूरी तरह से हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई एक पक्षीय है। जो कि भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दरोगा और महिला अधिवक्ता ने जो भी आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है, वह झूठ व निराधार है। वायरल वीडियो में दरोगा जी और महिला अधिवक्ता को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों की मंशा क्या थी होटल के भीतर। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के उच्चपदाधिकारियेां को भी मामले से अवगत कराया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो