scriptइस भाजपा नेता ने कांग्रेस से राहुल गांधी को ऐसी जगह भेजने की दे दी नसीहत | BJP leader attacks on Rahul Gandhi speech of no confidence motion | Patrika News

इस भाजपा नेता ने कांग्रेस से राहुल गांधी को ऐसी जगह भेजने की दे दी नसीहत

locationमेरठPublished: Jul 23, 2018 09:23:47 pm

Submitted by:

Iftekhar

भाजपा के इस नेता ने राहुल गांदी पर दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi

इस भाजपा नेता ने कांग्रेस से राहुल गांधी को ऐसी जगह भेजने की दे दी नसीहत

मेरठ. केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से केन्द्र सरकार पर लगाए गए आरोप पर प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में जवाब देने के बजाए राहुल का मजाक बनाया था। अब उसी रास्ते पर भाजपा के दूसरे नेता भी चलते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में मेरठ के भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार लोकसभा में फिल्मी स्टाइल में ड्रामा कर देश के लोकतन्त्र के सबसे बड़े मंदिर का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि गली छाप लड़के की तरह राहुल ने देश के 125 करोड़ जनता की भावनाओं का अपमान किया। देश के प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाए, जिसकी पोल खुद फ्रांस की सरकार ने खोल दी। शारदा ने कहा कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि देश की 125 करोड़ जनता के सामने मांफी मांगे और अपने राजकुमार को राजनीति से सन्यास दिलाकर फिल्मी दुनिया में भेजें।

यह भी देखें- 2019 आम चुनाव से पहले ही महागठबंधन से कांग्रेस का मोह भंग, राहुल के इस सहयोगी ने दिया बड़ा बयान

चेम्बर ऑफ कामर्स में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत अग्रवाल शारदा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उप्र में पहुंचे। भाजपा नेता ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संयोजक सुनील प्रताप, महामंत्री सर्वेस कुमार सर्राफ, विकास अग्रवाल सहित उद्यमियों एवं व्यापरियों को केंद्र में भाजपा द्वारा चार साल में किए गए काम एवं सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। इस दौरान व्यापरियों एवं उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए शारदा ने कहा कि यह व्यापारी, उद्यमी एवं देश की समस्त जनता के लिए गौरव की बात है। उनके दर्द, उनकी परेशानी को समझने वाली सरकार आज केन्द्र में है।

यह भी देखें- UP में कानून व्यवस्था पर आज़म ने कह दी ये बड़ी बात तो भाजपा सांसद ने दिया चौंकाने वाला बयान

अधिकांश सरकारों ने देश को लूटा
देश में पहले भी सरकारें रही है, पहले भी प्रधानमंत्री रहे हैं। अधिकांश सरकारों ने देश को लूटा था एवं देश को भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत कर दी थी। आंतकवाद, नक्सलवाद की समस्याओं से देश और देश की रक्षा करने वाले सैनिक जूझ रहे थे। आतंकवाद और नक्सवाद सरकारों से रुक नहीं रहा था, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया था। नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिन्होंने देश का चहुंमुखी विकास किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो