scriptजोड़-तोड़ से महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भाजपा नेता ने पीएम मोदी और शाह की इनसे की तुलना | BJP leaders compare Pm modi and Amit shah with lord Krishna and arjuna | Patrika News

जोड़-तोड़ से महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भाजपा नेता ने पीएम मोदी और शाह की इनसे की तुलना

locationमेरठPublished: Nov 23, 2019 05:47:45 pm

Submitted by:

Iftekhar

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा, देश में हुई नए युग की शुरूआत
विनीत ने कहा कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी भारत को विश्व गुरू बनाएंगी

bjp.png

 

मेरठ. महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद एक तरफ जहां भाजपा और उसके नेता विपक्ष के निशाने पर हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इससे काफी खुश हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा को एक और राज्य और मुख्यमंत्री मिल गया। महाराष्ट्र की सरकार बनने के बाद मेरठ में भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाईयां दी। भाजपाइयों ने इसे महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।

भाजपा के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना श्रीकृष्ण और अर्जुन से कर दी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी के रूप में श्रीकृष्ण और अर्जुन के रूप में अमित शाह का जन्म हो चुका है। अब दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो भारत को विश्व गुरू बनने से रोक सके। उन्होंने कहा कि भारत इन कृष्ण और अर्जुन के नेतृत्व में एक दिन सोने की चिड़िया जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि देश के 18 करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि ये सरकार तो भाजपा की ही बननी थी।

हनुमान के रूप में योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजनीति में कृष्ण से बड़ा रणनीतिकार कोई नहीं हुआ। उसी प्रकार आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ा रणनीतिकार कोई नहीं है। यह जीत कृष्ण की जीत है। आगे भी 130 करोड़ की जनता की मांग पर भाजपा सरकारें बनाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश में नई शुरूआत हो चुकी है, जिसमें देश की जनता भाजपा के साथ है। मोदी और शाह के नेतृत्व में देश आज तरक्की की राह पर चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो