scriptBJP के फायरब्रांड विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-  डंडा उठाओ या जूता लव जिहादियों को सिखाओ सबक | BJP MLA Sangeet Som controversial statement on love jihad again | Patrika News

BJP के फायरब्रांड विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-  डंडा उठाओ या जूता लव जिहादियों को सिखाओ सबक

locationमेरठPublished: Nov 04, 2020 10:39:12 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- BJP फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान- हिंदू युवाओं को दी नसीहत जैसे को तैसा कर दो- अखिलेश और प्रियंका पर भी साधा निशाना

sangeet-som.jpg
मेरठ. भाजपा नेता संगीत सोम ने लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। संगीत सोम ने हिंदू युवाओं को जैसे के साथ तैसा करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और कानून जो करेगा उसका इंतजार नहीं करना, बल्कि लव जिहादियों को सबक सिखाने के लिए मुंहतोड़ जवाब देना होगा। फिर चाहे डंडा उठाना पड़े या फिर जूता।
यह भी पढ़ें- लिव इन में रह रही महिलाओं को सुरक्षा दे शामली पुलिस : हाईकोर्ट

https://youtu.be/czrxqvkEYKw
संगीत सोम ने इस दौरान लव जिहादियों को सबक सिखाने के लिए हिंदुओं को जागृत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब हिंदुओं को अपनी भोली भाली बहन बेटियों की रक्षा के लिए जागृत होना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन्होंने निकिता कांड को लेकर राहुल व प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निकिता को इंसाफ दिलाने के लिए कोई भी राजनीतिक दल से आगे नहीं आया। क्योंकि उन्हें 25 करोड़ गैर हिंदू वोटे लेनी है।
संगीत सोम ने लव जिहाद के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अब किसी को भी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता और ऐसा करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इनमें कुछ राजनीतिक दल भी अपने स्वार्थ के लिए एक विशेष संप्रदाय को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हिंदू इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अब समय आ गया है कि लव जिहादियों को कड़ा सबक सिखाया जाए, जिससे कि उनके हौसले टूट जाएं और वे किसी की बेटी को छूने से पहले सौ बार सोंचे। इनको ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि रूह भी कांप उठे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो