scriptVIDEO: भाजपा के फायरब्रांड विधायक का हिन्दुत्व आैर राष्ट्रवाद के अाधार पर वोट करने की अपील का वीडियो वायरल | BJP mla sangeet som said on kanhaiya kumar | Patrika News

VIDEO: भाजपा के फायरब्रांड विधायक का हिन्दुत्व आैर राष्ट्रवाद के अाधार पर वोट करने की अपील का वीडियो वायरल

locationमेरठPublished: Apr 28, 2019 10:11:41 am

Submitted by:

sanjay sharma

भाजपा विधायक ने बेगूसराय के लोगों से की है अपील
लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जारी किया वीडियो

meerut

भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने कन्हैया को कहा राष्ट्रविरोधी, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ की सरधना विधानसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने हाल ही में अपना एक वीडियो जारी करके हिंदुत्व के नाम पर पोलराइजेशन का मैसेज दिया है। भाजपा के फायरब्रांड विधायक के वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने बिहार की बेगूसराय सीट का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए उनकी धज्जियां उड़ाई हैं।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: सेना की वर्दी पहनकर यह शख्स कर रहा था एेसा काम, खुला राज तो पुलिस के अधिकारी भी रह गए सन्न

संगीत सोम ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को वोट करने की अपील की है। गिरिराज के पक्ष में वोट डालने के लिए संगीत सुनने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बेगूसराय सीट के भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को राष्ट्रवाद और हिंदुत्व का प्रहरी बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज जैसे लोग और राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन वहीं उसी सीट से देश विरोधी बयान बाजी करने वाले कन्हैया कुमार भी चुनावी मैदान में खड़े हैं। संगीत सोम ने कन्हैया कुमार को राष्ट्र विरोधी और हिंदुत्व विरोधी करार दिया है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने ऐसा किया डांस, देखकर हैरान हो जाएंगे आप

साथ ही बेगूसराय के लोगों से अपील की है कि वह भाजपा के पक्ष में वोट करके गिरिराज को सांसद बनाएं। जिसके बाद वह खुद बेगूसराय के लोगों का धन्यवाद करने के लिए मेरठ से चलकर वहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव आज हिन्दुत्ववादी, देशभक्ति और देश विरोधी और टुकड़े-टुकड़े लोगों के बीच है। यह देश की जनता को चुनना है कि वो किसको चुनना पसंद करती है। उन्होंने एक बार फिर से बेगूसराय की जनता से गिरिराज किशोर को चुनाव जिताने की अपील की है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो