दरअसल मेरठ में आज प्रदेश के नव नियुक्त मंत्री कपिलदेव और विजय कश्यप का मेरठ आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। तभी भीड़ से अव्यवस्था फैल गई। तभी सांसद राजेंद्र अग्रवाल धक्का लगने से वहीं गिर पड़े। हालाकि इस दौरान पास में ही एक मेज का सहारा लेकर अपने को संभाला लिया।
आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। भीड़ के बीच जब वह गा़ड़ी से उतरे तो दरवाजे में उनके हाथ की उंगलियां फंस गई और कट गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह ठिक है।