scriptमिशन 2019 के लिए भाजपा के आर्इटी सेल को अमित शाह ने दिया मंत्र, हर बूथ तक एेसे पहुंचेगी नरेंद्र मोदी की आवाज | BJP president Amit Shah mantra to BJP's IT cell | Patrika News

मिशन 2019 के लिए भाजपा के आर्इटी सेल को अमित शाह ने दिया मंत्र, हर बूथ तक एेसे पहुंचेगी नरेंद्र मोदी की आवाज

locationमेरठPublished: Sep 07, 2018 06:56:31 pm

Submitted by:

sanjay sharma

सरकार की योजनाआें की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे

meerut

मिशन 2019 के लिए भाजपा के आर्इटी सेल को अमित शाह ने दिया मंत्र, हर बूथ तक एेसे पहुंचेगी नरेंद्र मोदी की आवाज

केपी त्रिपाठी, मेरठ। मिशन 2019 की तैयारियों में जुटे राजनैतिक दल भले ही महागठबंधन की गांठ को मजबूत करने में जुटे हों, लेकिन भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 2019 में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता से बाहर नहीं होना चाहती, इसीलिए भाजपा ने अपने आईटी सेल को भी हर बूथ तक पहुंचने का मंत्र दे दिया है। आईटी सेल को यह मंत्र दिया है राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने।
यह भी पढ़ेंः मिशन 2019 के लिए बड़े आैर छोटे चौधरी की ‘सुपर’ तैयारी, कैराना में हार के बाद अब फिर भाजपा में मची खलबली

‘नमो टीवी’ सेक्शन में होंगे मोदी के भाषण

भाजपा का मानना है कि अगर बूथ को मजबूत करना है तो हर वोटर तक मोदी की आवाज पहुंचार्इ जाए। क्योंकि मोदी आम आदमी को समझाना जानते हैं। उनके भीतर यह कला है कि वे सरकार की योजनाओं को अपने भाषण के माध्यम से लोगों के बीच प्रचारित कर देते हैं। इसीलिए भाजपा ने बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को नमो एप से जोड़ने का अभियान में तेजी दिखाई है। इस कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों को नमो टीवी सेक्शन में मौजूद होंगे और मोदी के सभी भाषण इस ऐप पर लाइव देखे जा सकेंगे।
हर बूथ तक पहुंचेगी मोदी की आवाज

भाजपा ने बूथों तक मोदी की आवाज पहुंचाने की यह ठोस कार्ययोजना बनाई है। इसके माध्यम से देश के प्रत्येक बूथों पर मोदी की आवाज वोटरों तक पहुंचेगी। उधर, सोशल मीडिया के जरिये विपक्षी दलों पर भी भाजपा प्रहार करेगी। बूथ कार्यकर्ताओं से इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करवाया जाएगा। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर नमो ऐप पर इसके टीवी सेक्शन में मौजूद मोदी के भाषणों को वोटरों को दिखाएगा।
यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर के सवर्णों ने नरेंद्र मोदी से मांग लिए ये दो विकल्प, भाजपाइयों में मच रही अफरातफरी

आईटी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

भाजपा ने अभियान चलाकर युवाओं को नमो एेप से जोड़ने की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए लखनऊ स्थिति भाजपा कार्यालय पर भाजपा आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं को समिति बनाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बांटी जा रही है। नमो एप देश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित जानकारी प्राप्त करने का सबसे सुलभ साधन है।
अमित शाह कर चुके कई बैठकें

भाजपा के इस प्रचार अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में प्रदेश के आइटी विभाग के प्रमुखों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने सभी प्रदेश के आईटी प्रमुखों को यह निर्देश दिए हैं कि वे खुद प्रत्येक आइटी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और यह जानकारी करेंगे कि कहां पर व्यवहारिक दिक्कतें आ रही है। भाजपा जमीनी स्तर पर भले ही चुनाव प्रचार 2019 की शुरूआत में करे, लेकिन उसके आईटी और सोशल मीडिया विंग को अभी से तेजी से इस पर काम पर जुट जाने के लिए कह दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिये मंत्र को आइटी कार्यकर्ता बूथों तक विस्तार देंगे।
ऐप में जोड़ा गया नया सेक्शन नमो टीवी

इस एप में एक नया सेक्शन नमो टीवी जोड़ा गया है। बूथ स्तर तक बनाई गई समितियों के कार्यकर्ता विकास, टेक्नालाजी और कृषि समेत तमाम जनोपयोगी विषयों पर मोदी के विचारों को आम लोगों तक नमो टीवी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। भाजपा इसका प्रयोग राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस अभिनव प्रयोग को करने जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो