scriptUP MLC Election 24 वर्षों से एमएलसी बनते आ रहे हेमसिंह काे हराकर मेरठ में जीती भाजपा | BJP's Dinesh Goyal won in Meerut block graduation election | Patrika News

UP MLC Election 24 वर्षों से एमएलसी बनते आ रहे हेमसिंह काे हराकर मेरठ में जीती भाजपा

locationमेरठPublished: Dec 05, 2020 11:16:17 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

भाजपा के दिनेश गाेयल ने शिक्षक संघ के हेम सिंह पुंडीर को हराया
शनिवार काे आए नतीजों के बाद हुई आधिकारिक रूप से घाेषणा
24 वर्षों से स्नातक एमएलसी सीट पर था हेम सिंह पुंडीर का कब्जा

dinesh_goyal.jpg

dinesh goyal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक निर्वाचन में भाजपा ने शर्मा गुट के हेमसिंह पुंडीर काे हरा दिया है। हेमसिंह पुंडीर यहां पिछले 24 वर्षों से लगातार एमएलसी बनते आ रहे थे। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर भी भाजपा ने ओमप्रकाश शर्मा काे हराया है जिनका पिछले चार दशकों से इस सीट पर कब्जा था।
यह भी पढ़ें

UP MLC Election : वाराणसी में दाेनाें ही सीट हारी भाजपा, युवा माेर्चा पर उठे सवाल अखिलेश ने किया ट्वीट

मतगणना के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन में दिनेश कुमार गोयल निर्वाचित घोषित कर दिए गए है। पूरे हुए मतगणना की रिपोर्ट प्रेक्षक स्नातक समीर वर्मा ने आयोग को भेज दी है। आयोग से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही ये घोषित हो पाएगा कि बीजेपी के दिनेश गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शर्मा गुट के हेम सिंह पुंडीर को कितने वाेटों से हराया है। 20 राउंड की मतगणना में दिनेश गोयल ने 20 हजार से अधिक की बढ़त बना ली थी। दूसरे चक्र की मतगणना में भी दिनेश गोयल ने चुनाव आयोग के शर्तों के मुताबिक 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर लिए थे। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो