scriptभाजपा फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में ‘आम’ से लेकर ‘खास’ मेहमान हुए शामिल, देखें तस्वीरें | Patrika News
मेरठ

भाजपा फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में ‘आम’ से लेकर ‘खास’ मेहमान हुए शामिल, देखें तस्वीरें

9 Photos
6 years ago
1/9

सरधना विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में विधायक खुद काम व्यवस्थाआें में जुटे हुए थे। साथ ही उन्होंने मेहमानों का भी स्वागत किया। यहां मेहमानों के साथ बैठे हुए संगीत सोम।

2/9

सरधना के गांव कुशावली में हुर्इ मैंगो पार्टी में हजारों मेहमान शामिल हुए। वीआर्इपी के लिए अलग पंडाल थे तो आम के लिए अलग पंडाल। ग्रामीणों के बीच मैंगाे पार्टी के दौरान आम को लेकर अफरातफरी भी मची।

3/9

भाजपा केे फायरब्रांड नेता व सरधना विधायक की सरधना के गांव कुशावली में हुर्इ मैंगो पार्टी में बड़े शामिल हुए तो बच्चे भी। इन्होंने आम, दूध आैर भोज का आनंद लिया।

4/9

मैंगो पार्टी में खास आैर आम लोगों के लिए अलग-अलग पंडाल बने थे। कहीं राजघराने जैसी शानशौकत तो कहीं देहात क्षेत्र का लुक दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्र से पार्टी में आए मेहमानों ने पार्टी का लुत्फ लिया तो खाट पर बैठकर हुक्का भी गुड़गुड़ाया।

5/9

भाजपा विधाायक की मैंगों पार्टी में मुस्लिम समाज के लोगों को भी न्योता दिया गया था। इस पार्टी में मुस्लिम समाज के काफी लोग शामिल हुए।

6/9

संगीत सोम की मैंगो पार्टी में शामिल होने वालों में महिलाआें की संख्या भी काफी रही। शहरी आैर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस पार्टी में शामिल हुर्इ आैर आम-दूध के साथ भोज का आनंद लिया।

7/9

फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की मैंगों पार्टी में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व पूर्व महामंत्री विपुल सिंघल समेत कर्इ व्यापारियों ने यहां आम व अन्य व्यंजनों को लुत्फ लिया।

8/9

मैंगो पार्टी में वीआर्इपी पंडाल में महिलाएं आम आैर व्यंजनों को आनंद लेती हुर्इ। इस पार्टी में काफी महिलाएं शामिल हुर्इ। इनमें भाजपा महिला नेता व कार्यकर्ता शामिल थी।

9/9

सरधना विधायक की मैंगो पार्टी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पहुंचे। विधायक संगीत सोम ने इनका जोरदार स्वागत किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.