scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा दिल्ली में लालकिले की हिंसा के पीछे कमयुनिस्ट पार्टी का हाथ | BJP State President said Communist Party is behind Delhi incident | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा दिल्ली में लालकिले की हिंसा के पीछे कमयुनिस्ट पार्टी का हाथ

locationमेरठPublished: Jan 27, 2021 11:13:20 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

कहा किसानों के आंदोलन को हिंसात्मक रूप देने का काम किया
कुछ लोग किसानों को भटकाने का काम कर रहे हैं
हिंसात्मक गतिविधि से राष्ट की गरिमा को ठेस लगी

BJP state president

BJP state president

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसका दोष सत्तारूढ भाजपा पर मढ़ रहा है वहीं भाजपा इसका दोष विपक्षियों पर लगा रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष (BJP state president ) स्वतंत्र देव सिंह ( BJP p leader ) ने भी इस पर अपना बयान जारी किया है। मेरठ और मुजफ्फरनगर के दौरे पर आए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी ( Communist Party ) का हाथ है।
यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन के खिलाफ सामूहिक मुंडन कराकर किया अनोखा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि आंदोलन का अपना तरीका होता है। इतिहास गवाह है कि आज तक देश में जो भी आंदोलन हुए हैं शांति पूर्वक तरीके से हुए हैं। राष्ट्रीय दिवस के मौके पर ऐसा कोई आंदोलन नहीं हुआ जो कि हिंसात्मक हो और उससे राष्ट्र की गरिमा को ठोस लगे। 26 जनवरी को लालकिले पर जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये जो भी हुआ सब पहले से ही प्लानिंग के तहत तय किया गया था। एक कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सभी विपक्षी दल भाजपा सरकारों को बदनाम करने के लिए विभिन्न प्रकार की साजिश रच रहे हैं। किसान आंदोलन भी इसी साजिश का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़ें

बेरहमी से महिला का कत्ल: आंख फाेड़ी, गर्दन काटी फिर चाकू के टूटने तक करता रहा वार

उन्होंने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में लगभग समाप्त हो चुकी है। बंगाल में वह खत्म होने के कगार पर है। कम्युनिस्ट पार्टी किसी न किसी तरह से देश में हिंसा चाहती है। माओवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने में भी इसी का हाथ है। अब दिल्ली में किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र सरकार को किस तरह बदनाम करे इसके लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। किसी भी आंदोलन में हिंसा गलत है। केंद्र सरकार किसानों की बात लगातार सुन रही है, केंद्रीय कृषि मंत्री लगातार बात कर रहे हैं। इसके बाद भी तोड़फोड़ और हिंसा किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल हैं, निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो