script

पशु के अवैध कटान को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,सड़क से अस्पताल तक चले धारदार हथियार

locationमेरठPublished: Aug 19, 2022 02:42:28 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

मेरठ में पशु के अवैध कटान बंद होने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन पशु के अवैध कटान को लेकर मुखबिरी के शक ने मेरठ के संवेदनशील जलीकोठी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार चले। इस मारपीट में तीन महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों केा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पशु के अवैध कटान को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,सड़क से लेकर अस्पताल तक चले धारदार हथियार

पशु के अवैध कटान को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,सड़क से लेकर अस्पताल तक चले धारदार हथियार

मेरठ के संवेदनशील इलाके जलीकोठी में पशु के अवैध कटान को लेकर मुखबिरी के शक में दो पक्षा में चल रहे तनाव ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। रात में जलीकोठी में अचानक से हुई इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई। जलीकोठी में पथराव और चाकूबाजी की जानकारी पुलिस को हुई तो अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर तुरंत कई थानों का फोर्स भेजा गया। लेकिन पुलिस के सामने भी लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पथराव और धारदार हथियारों से तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां पर भी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिलाओं ने जिला अस्पताल और घंटाघर के बाद देहलीगेट थाने में जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर रात में कई थानों की पुलिस घंटाघर पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया।

देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी निवासी शुएब का अपने पड़ोसी कामिल के साथ विवाद चल रहा है। पशुओं के अवैध कटान मामले में शुएब दो दिन पहले जेल से जमानत पर आया है। पुलिस के अनुसार उसको शक है कि पशु कटान के मामले में पड़ोसी कामिल ने उसे पकड़वाता है। इसी के चलते गुरुवार की रात में जमकर बवाल हुआ। घटना की जानकारी लगने पर देहलीगेट थाना पुलिस के कोतवाली और सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक संघर्ष में शुएब और उसका भाई जुबेर, भाभी मोनी, बहन मुमताज, फुजी घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से कामिल उसका भाई आमिर, राजा व अनीस घायल हैं।

यह भी पढ़ें

Meerut Sotiganj Chor Bazaar : सोतीगंज कबाड़ियों ने यहां बनाया ठिकाना, घरों के भीतर चोरी के वाहनों का कटान

पुलिस ने शुएब के पिता रहीसुद्दीन और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी गई है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। हंगामा करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो