scriptईख के खेत मेंं अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, देखें वीडियो | Body of woman found in reed farm in meerut | Patrika News

ईख के खेत मेंं अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Oct 19, 2020 01:25:54 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– थाना परतापुर क्षेत्र के महरौली गांव की घटना- पुलिसशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी – अलसुबह ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा शव

meerut2.jpg
मेरठ. थाना परतापुर क्षेत्र के महरौली गांव में ईंख के खेत में एक अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अलसुबह महिला का शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शव गांव की ही एक महिला का है, जिसका नाम नसरीन बताया जा रहा है। मृतक महिला के पति शमशाद बढ़ई का काम करता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला का पति कई दिनों से बाहर गया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- हाथरस कांड: जिस बाजरे के खेत में हुई थी वारदात, अब उसके मालिक ने मांगा मुआवजा

https://youtu.be/gP91NRNyhrg
दरअसल, शमशाद महरौली गांव अपनी पत्नी नसरीन और परिजनों के साथ रहता है और बढ़ई का काम करता है। शमशाद कई दिन से गांव में नहीं है। वह बाहर गया हुआ है। सोमवार सुबह ग्रामीण जब पशुओं के लिए चारा लेने खेत में लेने गए तो वहां पर एक महिला का शव देखकर उनकी चींख निकल गई। इसकी खबर गांव में लगते ही ग्रामीणों का हुजूम खेत की ओर उमड़ पड़ा। जानकारी थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त शमशाद की पत्नी नसरीन के रूप में की। जिस घर में नसरीन रह रही थी उसी घर में रहने वाले दीनू ने बताया कि वो लोग 9:30 बजे रात में खाना खाकर लेट गए थे। नसरीन भी खाना खाकर सोने चली गई थी। वह रात में कब खेत में पहुंची और क्या हुआ यह उनकी जानकारी में नहीं है। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला।
शव अर्धनग्न अवस्था में था। पास में उसके निकले हुए कपड़े पड़े थे। महिला के कपड़ों पर खून के निशान भी थे। घरवालों ने हत्या की आंशका जाहिर की है। वहीं एसओ परतापुर आनंद प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो