scriptबारात में चढ़त के दौरान दुल्हन का भार्इ कर रहा था डांस, अचानक बहने लगा खून तो सन्न रह गये बाराती- देखें वीडियो | bride brother injured due to firing in sister marriage | Patrika News

बारात में चढ़त के दौरान दुल्हन का भार्इ कर रहा था डांस, अचानक बहने लगा खून तो सन्न रह गये बाराती- देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Feb 12, 2019 12:37:08 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

तीन बहनों में अकेला भार्इ है युवक

DEMO PIC

बारात में चढ़त के दौरान दुल्हन का भार्इ कर रहा था डांस, अचानक बहने लगा खून तो सन्न रह गये बाराती- देखें वीडियो

मेरठ।शादी के दिन जहां दुल्हन अपने घर पर बारात आैर गाजों-बाजों के साथ दूल्हे के आने का इंतजार कर रही थी।वही दूल्हा भी चढ़त के दौरान खुशी खुशी चढ़त पर बाजों के साथ आगे बढ़ रहा था।इसमें दुल्हन का भार्इ भी जमकर डांस कर रहा था। इसबीच ही दुल्हन का भार्इ जमीन पर गिर गया।जिसके बाद उसका शरीर से खून बहने लगा। यह देख पूरी बारात में हड़कंप मच गया।डांस कर रहे बाराती भी इधर उधर भागने लगे। इसकी वजह बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के भार्इ को गोली लगना था। जिसके बाद घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

चढ़त के बीच डांस कर रहा था दुल्हन का भार्इ

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर निवासी चंद्रपाल की बेटी नंदनी की शादी थी। उसकी बारात शामली से आई थी। सोमवार की रात करीब एक बजे दूल्हे दीपक की चढ़त हो रही थी। बारात में डीजे बज रहा था। जिस पर दुल्हन नंदनी का चचेरा भाई महानंद भी डांस कर रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। जिसमें एक गोली महानंद के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और चारों ओर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने खून से लथपथ महानंद को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालात में उसको दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है। गोली लगने से घायल युवक महानंद अपने परिजनों का इकलौता चिराग है। वह दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी तीन बहनें हैं।

 

शिकायत मिलने की जाएगी कार्रवार्इ

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई को गोली लगने की बात पता चली है। अभी किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है। युवक की हालत गंभीर है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो