scriptदेवगुरु बृहस्‍पति ने धनु राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर क्‍या फर्क पड़ेगा | brihaspati enters in dhanu rashi effect on rashi | Patrika News

देवगुरु बृहस्‍पति ने धनु राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर क्‍या फर्क पड़ेगा

locationमेरठPublished: Nov 22, 2019 03:53:04 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

5 नवंबर 2019 को धनु राशि में प्रवेश किया देव गुरु बृहस्‍पति ने
30 मार्च 2020 की रात्रि 3 बजे तक रहेगा गुरु बृहस्‍पति का गोचर
मेष लग्‍न के जातकों की वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी

brahspati.jpg
मेरठ। देव गुरु बृहस्‍पति 5 नवंबर (Novembar) 2019 को धनु (Dhanu) राशि में प्रवेश कर गए हैं। धनु राशि में गुरु बृहस्‍पति का गोचर 30 मार्च (March) 2020 की रात्रि 3 बजे तक रहेगा। इस वर्ष गुरु बृहस्‍पति शनि (Shani) और केतु (Ketu) के साथ मार्च तक युति करेंगे। शिवनेत्र अस्‍ट्रोलॉजी के सुकुल प्रसाद हमें इसका अन्‍य राशियों पर प्रभाव बता रहे हैं।
मेष लग्‍न- वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पति और पत्‍नी में सहयोग की भावना बढ़ेगी। चिंता कम होेगी। धार्मिक यात्रा होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और ट्रांसफर होगा। फरवरी में इस लग्‍न वाले जातक पढ़ाई में अच्‍छी सफलता हासिल करेंगे।
उपाय: हल्‍दी का तिलक प्रतिदिन अपने माथे पर लगाएं।

वृषभ लग्‍न- आय का साधन बढ़ेगा। रकुका हुआ पैसा प्राप्‍त होगा। राजनीति और वकालत में लगे जातकों को थाेड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश करने से बचें। इनको पेट और नींद का ख्‍याल रखना पड़ेगा। मार्च के बाद कैरियर में प्रगति होगी। स्‍टूडेंट्स को आलस से बचना होगा।
उपाय: हल्‍दी वाला दूध पिएं।

मिथुन लग्‍न: जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। फरवरी माह से चिंता कम होगी। खुद के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। नये कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। आय के नए साधन बढ़ेंगे। व्‍यापार और नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। विद्यार्थ‍ियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: प्रत्‍येक गुरुवार गाय को बेसन का एक लड्डू खिलाएं।

कर्क लग्‍न- अधिक परिश्रम और अच्‍छी सूझबूझ से कारोबार, नौकरी और शिक्षा में सफलता मिलेगी। अटकलें आएंगी और विरोधी बनेंगे। कर्ज से बचें। विदेश यात्रा भी हो सकती है।
उपाय: विष्‍णु सहस्‍त्रानाम का पाठ करें।

कन्‍य लग्‍न- इन जातकों का विवाह तय होगा। नौकरी में थोड़ी परेशानी होगी। कोर्ट के मामलों से मुक्ति मिलेगी। फरवरी से जीवन की रह आसान होगी। व्‍यापारी वर्ग को नए अनुबंध मिलंगे। घर का सपना पूरा होगा। वि़द्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
उपाय: बेसन से बनी रोटी विष्‍णु मंदिर में दान करें।

सिंह लग्‍न- विवाह या प्रेम विवाह करने का सपना देखने वालों का यह शुभ समय है। बुद्धि‍ और कौशल का सही प्रयोग करने से उन्‍नति होगी। शनि के कारण फरवरी तक कुछ अड़चनें आएंगी। अधिक चिंता न करें। ब्‍लड प्रेशर, किडनी व पेट का ध्‍यान रखें। स्‍टूडेंट्स को काफी लाभ होगा।
उपाय: विष्‍णु जी को रोज पीला कनेर अर्पित करें।

तुला लग्‍न- शुभ विवाह का योग बनेगा। वाहन और घर का सुख मिलेगा। पैसे की चिंता दूर होगी। फरवरी के बाद भाग्‍य उदय होगा। मनचाही नौकरी की इच्‍छा पूरी होगी। स्‍टूडेंट्स अपनी क्षमता बढ़ाएं। व्‍यापारी वर्ग वर्ग नए सौदे करेंगे। विदेश यात्रा या धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय: केले के पेड़ पर सवा मीटर पीला कपड़ा बांधें।

वृश्चिक लग्‍न- शिक्षा या प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भागदौड़ बढ़ेगी। काम का बोझ रहेगा। नये लोगों से मिलना पड़ेगा। नौकरी और व्‍यापार में अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी। फरवरी ें आय के नए साधन बनेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: 6.5 रत्‍तर का पुखराज सोने में धारण करें।

धनु लग्‍न- नए कार्य अनुबंध मिलेंगे। विवाह का प्रस्‍ताव मिल सकता है। अध्‍यापन और वकालत आदि क्षेत्रों में लोगों का पद और मान बढ़ेगा। धार्मिक स्‍थान की यात्रा होगी।
उपाय: गुरुवार को पीला वस्‍त्र पहनें।

मकर लग्‍न- आध्‍यात्‍म की ओर रुझान बढ़ेगा। खर्च बढ़ेंगे और आय में कमी आएगी। तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। सेहत का ध्‍यान रखें। मार्च के बाद विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और व्‍यापारियाें को थोड़ी सफलता मिलेगी।
उपाय: ओ गुरु गुरुवे नमा की एक माला करें।

मीन लग्‍न- सेहत में सुधार होगा। स्‍थान परिवर्तन की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन और आय बढ़ेगी। व्‍यापार, आध्‍यात्‍म और लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी।
उपाय: अपने पास पीला रुमाल रखें।

कुंभ लग्‍न- आय में वृद्ध‍ि होगी। सेहत में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे। यात्राएं होंगी। प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। व्‍यापारियों और विद्यार्थियों को उत्‍तम सफलता मिलेगी।
उपाय: हल्‍दी की गांठ विष्‍णु जी को अर्पित करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो