scriptआनर किलिंग: आन की खातिर बहन को गोली मारकर फरार हुआ भाई | brother killed his sister | Patrika News

आनर किलिंग: आन की खातिर बहन को गोली मारकर फरार हुआ भाई

locationमेरठPublished: Jun 19, 2021 11:33:35 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

वारदात के बाद से आरोपी फरार। घर में काफी देर तक पड़ा रहा शव। चार दिन पहले प्रेमी के साथ भागी थी किशोरी।

firing.jpg

America: 2 killed in New Orleans firing, attacker Shot dead in retaliation

मेरठ। अपने प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन गांव में बन रही बातें और रिश्तेदारी में बदनामी भाई से सहन नहीं हुई। उसने देर रात बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक मौके से फरार हो गया। हत्या के काफी देर बाद तक शव घर में ही पड़ा रहा। परिजनों ने घटना को छिपाने की कोशिश की लेकिन मामला पुलिस तक पहंचा तो एक घंटे बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। भाई द्वारा बहन की हत्या के बाद गांव में तरह—तरह की चर्चाएं हैं।
यह भी पढ़ें

कोरोना काल में छूटी नौकरी तो इंटरनेट पर ढूंढा मौत का आसान तरीका और नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर किया सुसाइड

दरअसल, थाना जानी क्षेत्र के गांव कलंजरी का रहने वाले एक युवक की सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में ननिहाल है। उसका आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान उसका प्रेम-प्रसंग गांव निवासी एक किशोरी चंचल से हो गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। बताया गया कि चार दिन पहले वह युवक के साथ चली गई थी। इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया था। दो दिन बाद पुलिस ने किशोरी को मथुरा से बरामद कर लिया था। किशोरी के ताऊ अमर पाल ने बताया कि तभी से उसका भाई शेखर नाराज चल रहा था। शुक्रवार देर रात घर में भाई—बहन और उनकी मां थी। रात को शेखर ने चंचल के गले पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की बात पुलिस को बताई।
यह भी पढ़ें

महंगाई पर प्रियंका गांधी ने दिखाया सरकार को आईना कहा, जनता काट रही है अपना पेट, मोदी सरकार काट रही है जेब

घटना के बाद शव घर में ही काफी देर तक पड़ा रहा। थाना पुलिस को जानकारी हेने पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। किशोरी घर में मृत पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताऊ ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी है,ऐसी जानकारी पुलिस को लगी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को पकडऩे के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो