भाई से दुश्मनी का बदला लेने को बुआ ने किया 10 साल के मासूम भतीजे को अगवा
- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद
- मौका मिलते ही हत्या करने की फिराक में थी बुआ
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश लिया बच्चा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) थाना टीपी नगर क्षेत्र से अपहृत 10 साल के प्रिंस को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया। 10 साल के प्रिंस का अपहरण उसकी सगी बुआ ने हत्या के उद्देश्य से किया था। पुलिस ने इस सबंध में बच्चे की बुआ उसकी सहेली और एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुआ ने बच्चे प्रिंस का अपहरण कर उसको शास्त्रीनगर में रखा हुआ था। पुलिस ने शास्त्री नगर से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की बुआ ने ही अगवा किया था। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: रातभर मुनादी कराती रही पुलिस, शराब का सुराग बताने वाले को पांच हजार का ईनाम
टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी से गत शुक्रवार को 10 साल के बच्चे प्रिंस का अपहरण हो गया था। एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर अक्षय का बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। आरोप था कि इसी दौरान सर्वे करने आई टीम की दो महिलाएं बच्चे को ले गई। पड़ोस में रहने वाली बाला ने महिलाओं के साथ प्रिंस को जाते देखा तो परिजनों को बताया। परिजन बच्चे को काफी देर तक तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला था।
यह भी पढ़ें: दुर्घटना में बहू और पोतो की माैत शव देखकर दादी ने भी ताेड़ा दम, एक साथ उठे चार जनाजे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें दो महिलाओं के साथ बच्चा जाता दिख रहा है। महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं या नहीं अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अक्षय ने अपनी बहन पर बच्चे को ले जाने का शक जताया था। एसपी सिटी डॉक्टर एएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय की बहन एक युवक के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी जिसका उसने विरोध किया था। तभी से अक्षय की बहन उससे दुश्मनी रखने लगी थी। इसी कारण उसने अक्षय के 10 साल के बेटे प्रिंस का अपहरण कर लिया। समय रहते पुलिस ने प्रिंस को बरामद कद लिया वरना बुआ प्रिंस की हत्या करने की फिराक में थी।
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज