scriptमेरठ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, महिला की मौत, छह लोग घायल, देखें वीडियो | Bullets in two sides ground dispute in Meerut | Patrika News

मेरठ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, महिला की मौत, छह लोग घायल, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Feb 20, 2020 03:41:42 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

मेरठ के रोहटा क्षेत्र के गांव थिरोट की घटना
गोलबारी में आधा दर्जन लोग घायल हुए
मौके पर भारी फोर्स तैनात किया गया

meerut
मेरठ। जमीनी विवाद में गुरूवार को एक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में गोलीबारी की सूचना पर आलाधिकारियों की गाडिय़ां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। एसपी देहात अविनाश पांडे ने गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: सपा नेता ने भाजपा विधायक के खिलाफ महापंचायत का ऐलान किया, पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप

घटना थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव की है। यहां जमीन को लेकर गांव खिवाई निवासी वहाब का थिरोट के ही इंशाल्लाह के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कुछ समय पूर्व भी दोनों के बीच गोलियां चल चुकी हैं। जिसके आरोप में कई लोग आज भी जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ेंः यूपी में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लेकर निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- 2022 में भाजपा को नकारेगी जनता

गुरूवार की सुबह खेत में गन्ने की फसल काटने को लेकर फिर से दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलनी शुरू हो गई। गोली मौके पर मौजूद महिला गुलशमा को लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के देवर जब्बार की ओर से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना हैं कि जमीन पर पुराना विवाद है। पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हुआ है। कोई से भी पक्ष ने पुलिस या प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी। दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। जिसमें बोई गई फसल को अपनी बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलाने के दोनों पक्ष के आरोपी फरार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो