scriptBumper crowd of candidates in Meerut railway station and roadways at the end of PET 2022 exam | UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम | Patrika News

UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम

locationमेरठPublished: Oct 16, 2022 06:35:53 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

UPSSSC PET 2022 Exam मेरठ में आज रविवार को शाम पांच बजे जैसे ही पीईटी परीक्षा 2022 की परीक्षा समाप्त हुई। उसके बाद रेलवे स्टेशन और भैसाली बस स्टैंड के अलावा शोहराब गेट बस स्टैंड पर अभ्यार्थियों की बंपर भीड़ टूट पड़ी। अभ्यार्थियों की भीड़ के चलते शहर में चारों ओर जाम ही जाम लग गया। शोहराब गेट रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस नहीं होने पर अभ्यार्थी इधर—उधर भटकते देखे गए।

UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम
UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम
UPSSSC PET 2022 Exam दो दिन से मेरठ में यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 की परीक्षा संचालित थी। मेरठ में यह परीक्षा दोनों दिन चार पालियों में संपन्न कराई गई। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन आज रविवार को पीईटी 2022 की परीक्षा समाप्ति के बाद रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अभ्यार्थियों की बंपर भीड़ टूट पड़ी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी की दूसरे दिन की दूसरी पाली परीक्षा समाप्त हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा दिन में दो बजे से 5 बजे तक थी। दूसरी पाली की परीक्षा देकर अभ्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो शहर में जाम लग गया। परीक्षा के लिए अधिकारियों ने बड़े दावे किए थे। वहीं रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों के चलाने की बात की थी। लेकिन सभी दावे अभ्यार्थियों की भीड़ के चलते ध्वस्त हो गए।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.