शुक्रवार की शाम को दिल्ली से सीबीआई की टीम इनोवा से मेरठ पहुंची। टीम में पांच अधिकारी शामिल थे। सीबीआई टीम निजी मेडिकल कालेज के दाखिले में अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी करने आयी थी। इस मामले में दिल्ली, लखनऊ के अलावा मेरठ में भी छापेमारी की गई। सीबीआई टीम ने कई घंटे तक गोपनीय ढंग से वेंकटेश्वरा ग्रुप के चेयरमैन सुधीर गिरि के गढ़ रोड स्थित मीरा एन्क्लेव के घर में अहम दस्तावेजों की पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए हैं। टीम को बताया गया कि सुधीर गिरि इन दिनों लंदन गए हुए हैं।