scriptछात्र संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर NSUI-RLD तो महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा | CCS Student union election: NSUI-RLD-1 ABVP and SCS win 2-2 seats | Patrika News

छात्र संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर NSUI-RLD तो महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा

locationमेरठPublished: Dec 15, 2017 08:38:01 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर तीन पैनल मैदान में थे। जिनमें रालोद-एनएसयूआई, एबीवीपी और सछास-युवा संघर्ष समिति प्रमुख थे। मतदाताओं की संख्या 3446 थी।

Wining Candidate
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। साथ ही चुनाव परिणाम भी शाम को ही घोषित कर दिए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर रालोद-एनएसयूआई के संयुक्त प्रत्याशी विजय सिंह राणा ने जीत दर्ज की है। विजय सिंह राणा को 727 वोट मिले, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमीद्र को 725 वोट मिले। दोनों की जीत का अंतर मात्र दो वोट से रहा।
उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हंस चौधरी ने जीत दर्ज की है। उनको 1096 वोट मिले जबकि संगीता गौतम को 582 और शेखर कुमार को 493 वोट ही मिल पाए। इसी प्रकार महामंत्री पद पर भी एबीवीपी के प्रशान्त पटेल ने 1045 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। दूसरे प्रत्याशी सचिन कुमार को 564 और विकास यादव को 586 वोट मिले। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
Student union election
समाजवादी छात्र सभा के आफरीन अनीस 963 वोट पाकर निर्वाचित हुए। जबकि नेहा गौतम को 914 और अरूण कुमार को 281 वोट ही मिल सके। कोषाध्यक्ष पद भी इसी सछास के खाते में गया। इसके उम्मीदवार वैभव पांडे को 1220 वोट मिले और वे विजयी हुए हैं। इस प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संयुक्त छात्र सभा का विश्वविद्यालय की दो-दो सीटों पर कब्जा हुआ है। जबकि रालोद और एनएसयूआई को अध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा।
तीन पैनल थे मैदान में
विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर तीन पैनल मैदान में थे। जिनमें रालोद-एनएसयूआई, एबीवीपी और सछास-युवा संघर्ष समिति प्रमुख थे। विवि में कुल मतदाता छात्रों की संख्या 3446 थी। जिनमें से 2213 छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया। विवि में बने हर बूथ पर 450 से 500 छात्रों ने मतदान किया। नवनिर्वाचित
पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी शुक्रवार शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ समय बाद करा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो