सीएम अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत आज, आयोजन से पहले कई कांग्रेसी 'आप' में शामिल
Highlights
- कृषि बिल के विरोध में आज मेरठ में करेंगे रैली
- संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ने का ऐलान
- कई कांग्रेसियों ने ग्रहण की आप की सदस्यता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत आज मेरठ में बाईपास पर होगी। किसान महापंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर शनिवार देर रात तक पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि किसानों की लड़ाई को आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Farmers Protest: तीन माह पूरे होने पर गाजीपुर बॉर्डर पर मनाया युवा किसान दिवस
अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत में करीब आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए दो-दो फीट की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि महापंचायत में मेरठ समेत कई मंडलों से किसान नेता, खापों के जिम्मेदार तथा किसान शामिल होंगे। तीनों कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा हैं। पार्टी इन कानूनों को वापस कराकर ही दम लेगी।
कई कांग्रेसियों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया है। इनमें मेरठ महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सलीम पठान, पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद खान, पूर्व उपाध्यक्ष (कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग) वकील अक्कासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग शाहिद सैफी, पूर्व उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस जावेद सिद्दीकी आदि ने आप की सदस्यता ग्रहण की है।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सीओ दौराला के नेतृत्व में दौराला, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, टीपीनगर और परतापुर थानों की पुलिस सभा स्थल पर रहेगी।
यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की बैठक के दाैरान अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को दौड़ाया
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज