31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों लोगों को हो रही शुगर की बीमारी

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का भूमि पूजन और शिलान्यास करने लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुगर पर बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Sep 2018, 5:58 PM IST

CM yogi

CM yogi

बागपत। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का भूमि पूजन और शिलान्यास करने लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के गन्ने से लोगों को शुगर होने की बात कही। साथ ही गन्ने के अलावा अन्य फसलों पर भी ध्यान देने को कहा। लेकिन उनकी इस बात से किसानों ने कार्यक्रम में ठहाके तो लगाये लेकिन इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। गौरतलब है कि बागपत में दिल्ली से सहारनपुर हाईवे का 11 सितंबर को शिलान्यास किया गया। जिसमें बागपत से शामली तक के 61 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण शुरू हो गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को खूब रिझाने का काम किया और उनको कई नसीहतें भी दीं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘इस सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं’

मुख्यमंत्री का कहना था कि चीनी मिलों के लिए और कार्ययोजना भी बन रही है, लेकिन मेरा यहां के किसानों से ये भी कहना है कि गन्ने के अलावा और भी फसलें बोने की आपको आदत डालनी पड़ेगी। आप इतना गन्ना लगा दे रहे हैं कि बहुत सारे लोगों को शुगर हो जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद किसानों और नौजवानों ने जमकर ठहाके लगाये और मुख्यमंत्री की बातों को ध्यान से सुना। उनका कहना था कि मैं आप सबसे अपील करूंगा कि दिल्ली का बाजार आपके लिए इतना अच्छा है कि अगर सब्जी की खेती आप करेगें तो लाभ होगा।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने खोला राज, देश के बाहर इस जगह तय होते हैं चीनी के भाव

आपके लिए गडकरी जी भी नयी चीजें लेकर आ गए हैं कि चीनी मिलों को जितनी चीनी की आवश्यकता होगी उतनी चीनी बनाएंगे और शेष को हम इथेनाॅल में बदलकर किसानों को बेहतर लाभ देने का काम भी करेगें। बहुत अच्छी योजना है, लेकिन इसको लागू करने में अभी एक दो साल लग जाएंगे। मुझे लगता है कि उसके बाद किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश