कैबिनेट मंत्री ने भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने दावा किया कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सपा और बसपा का चरित्र जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार उप्र में कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक होगी। योगी के राज में कांवड यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है जबकि सपा के राज में गुंडई होती थी। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल,जल विशेषज्ञ नवीन प्रधान, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : Agneepath scheme protest : अग्निपथ के विरोध में आए पूर्व सैनिक, 24 को किसान मोर्चा का देशभर में धरना प्रदर्शन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव और आम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लोगों के बीच जाए और उनको प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उसके लाभ के बारे में बताए। मंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार हो बिना जनता के सहयोग के नहीं चल सकती है। जनता के ध्यान रखना भाजपा के सर्वोपरि है।