scriptWeather Alert: दशहरे केे बाद बढ़ेगी ठंड, दीपावली से पहले बारिश का अलर्ट | Cold increase after Dussehra rain alert before Diwali | Patrika News

Weather Alert: दशहरे केे बाद बढ़ेगी ठंड, दीपावली से पहले बारिश का अलर्ट

locationमेरठPublished: Oct 06, 2019 03:15:31 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

मानसून की वापसी नहीं होने से बारिश के आसार बने हुए
10 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
दीपावली से सप्ताहभर पहले मौसम में फिर आएगा बदलाव

 
 
 

meerut
मेरठ। इस साल मौसम (Weather) में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसकी वजह मानसून (Monsoon) की वापसी नहीं होना मानी जा रही है। इस बार मानसून देरी से आया और देरी से ही वापस हो रहा है। इसलिए मौसम सिस्टम (Weather System) परिवर्तित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) का कहना है कि वेस्ट यूपी (West UP) , दिल्ली (Delhi) व एनसीआर (NCR) में मानसून की वापसी 15 सितंबर हो जानी चाहिए, लेकिन इस बार अक्टूबर (October) शुरू होने के बाद वापस नहीं हुआ है। इसलिए मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः New Motor Vehicle Act: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मची अफरातफरी, शासन से की ये बड़ी मांग

बढ़ेगी ठंड, फिर होगी बारिश

पिछले दिनों बादल और बारिश की वजह से वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। शनिवार को मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 10 अक्टूबर से सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी और रात के तापमान में दो डिग्री से जयादा की गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ेंः पुलिस ने कब्रिस्तान में मारा छापा तो फर्जी कब्र से मिला ये खौफनाक सामान, सब पड़ गए हैरत में

दीपावली से पहले बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बारिश के अब भी आसार हैं, क्योंकि 20 से लेकर 28 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव आएगा और धूप के साथ बादल रहेंगे। इसलिए वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे और ज्यादा ठंड बढ़ेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो