मेरठ

Weather Alert: बढ़ने लगी है ठंड, दीपावली पर निकालने पड़ेगी रजाई

Highlights
वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर में रात में बढ़ी ठंड
12 दिन बाद पहली बार दर्ज होगा सबसे कम तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने कोहरे और ठंड बढ़ऩे की दी चेतावनी

मेरठOct 08, 2019 / 04:00 pm

sanjay sharma

मेरठ। दशहरा (Dussehra) से एक दिन पहले रात को जिस तरह ठंड बढ़ी, उससे दीपावली (Dipawali) पर रजाई निकालने के आसार बन गए हैं। यूपी (UP) में इस बार मौसम (Weather) में परिवर्तन देखा गया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अक्टूबर में यूपी में बारिश हुई हो। इस बार मानसून (Monsoon) की वापसी मेंं देरी होने और प्रदूषण स्तर की बढ़ी स्थिति के कारण मौसम सिस्टम (Weather System) में परिवर्तन हुआ है। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली (Delhi), एनसीआर (NCR) समेत उत्तर भारत में रात के तापमान में कमी आ रही है। 12 दिन बाद इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ेंः बिजली चोरी करने वालों पर योगी सरकार का चला चाबुक, 5 घंटे में हुई यह बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

12 दिन बाद 17 डिग्री पहुंचेगा तापमान

मेरठ के मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अगले 15 दिन में ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। यह स्थिति 21 अक्टूबर की रात को रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना नहीं देखी जा रही। नौ व दस अक्टूबर को आसमान में बादल रहने की संभावना है, जबकि यही स्थिति 20 व 21 अक्टूबर को भी देखने में आ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर से मानसून की वापसी में देरी हुई है। 15 सितंबर तक मानसून लौट जाना चाहिए था। ऐसा नहीं होने से मौसम सिस्टम पर फर्क पड़ा है। इसलिए मौसम में अनिश्चितता देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दशहरे के बाद से सुबह और रात को ठंड बढ़ेगी।
यह भी पढ़ेंः प्याज से भरा ट्रक हुआ गायब तो दिल्ली से राजस्थान तक मचा हड़कंप, तीन राज्यों की पुलिस छान रही खाक

ऐसा तापमान रहने की संभावना

तारीख- अधिकतम-न्यूनतम तापमान

09 अक्टूबर- 33.0-20.0 डिग्री सेल्सियस

10 अक्टूबर- 33.0-19.0 डिग्री सेल्सियस

11 अक्टूबर- 33.0-19.0 डिग्री सेल्सियस

12 अक्टूबर- 33.0-18.0 डिग्री सेल्सियस

13 अक्टूबर- 34.0-19.0 डिग्री सेल्सियस
14 अक्टूबर- 34.0-20.0 डिग्री सेल्सियस

15 अक्टूबर- 35.0-19.0 डिग्री सेल्सियस

16 अक्टूबर- 36.0-18.0 डिग्री सेल्सियस

17 अक्टूबर- 35.0-18.0 डिग्री सेल्सियस

18 अक्टूबर- 33.0-18.0 डिग्री सेल्सियस

19 अक्टूबर- 33.0-18.0 डिग्री सेल्सियस
20 अक्टूबर- 33.0-18.0 डिग्री सेल्सियस

21अक्टूबर- 32.0-17.0 डिग्री सेल्सियस

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Meerut / Weather Alert: बढ़ने लगी है ठंड, दीपावली पर निकालने पड़ेगी रजाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.